Jamui/Gidhaur। जमुई जिले में स्थित गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और त्वरित निष्पादन को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम कुमार सिंह के प्रस्ताव पर डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जमुई द्वारा इस नियुक्ति को विशेष परिस्थिति में मंजूरी दी गई है।
जमुई मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने गिद्धौर प्रखंड के डॉ. प्रदीप के लिए कहा
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि डॉ. प्रदीप कुमार अपने कार्य में लापरवाही या उदासीनता बरतते हैं, तो यह आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द किया जा सकता है। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की होगी। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अब स्वास्थ्य केन्द्र में प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता में सुधार होगा। ग्रामीणों ने डॉ. प्रदीप कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए इस निर्णय को स्वागतयोग्य बताया।
