Gidhour/Jamui: गिद्धौर प्रखंड के अपराजिता आवासीय विद्यालय गांधी आश्रम गंगरा में समारोह आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी, जिसमें मुख्य अतिथि गंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कल्याण सिंह, बाबा कोकिल चंद मंदिर गंगरा के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सहित कई लोगों ने मुख्य रूप से भाग लिया. इस अवसर पर सर्वप्रथम बीते दिन बुधवार को प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर असोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राज्य प्रसिद्ध दिवंगत लक्ष्मण झा के सम्मान में स्कूली बच्चों एवं अतिथियों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धाजंलि दी, मौके पर विद्यालय निदेशक आशीष कुमार सिन्हा, विद्यालय सचिव गरिमा सिन्हा ने विद्यालय बच्चों को अपने जीवन में महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने पूण्य तिथि पर महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाल उन्हें सच्ची
श्रद्धाजंलि दी.
News Editor: Chandan Patel
