DTC Buses New Route Update

DTC Buses New Route Update: डीटीसी की इन बसों के रूट में हुआ बदलाव, अब यह बसे फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगी – जाने कहाँ और कैसे?

 

AVN news report, पूर्वी दिल्ली । अब खजूरी चौक के जाम की समस्या पुरानी हो जाएगी। वर्षों से लोग इस जाम से काफी परेशान हैं। अब इस जाम को खत्म करने के लिए फैसला लिया गया है सिग्नेचर ब्रिज की ओर जाने वाली डीटीसी की बसें खजूरी चौक की जगह अब फ्लाईओवर के ऊपर से होकर जाएंगी। यह प्रयोग कितना सफल होगा, इसके परिणाम बाद में सामने आएंगे।

DTC Buses New Route Update
सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली

दिल्ली के परिवहन मंत्री व करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि खजूरी चौक पर लंबे समय से बनी हुई यातायात जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब खजूरी चौक से होकर सिग्नेचर ब्रिज की तरफ जाने वाली बसें सीधे खजूरी फ्लाईओवर के ऊपर से संचालित होंगी। इससे चौक पर जाम कम होगा।

यह भी पढ़े : दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध 8 मंदिर जहां भक्तो की भीड़ हमेशा लगी रहती है..

DTC Buses New Route Update

बस रूट संख्या 

नए प्रविधान के तहत रूट संख्या 121, 165, 212, 229, 234, 235, 248, 259, 261, 333, 971, ओएमएस(-), 165ए, 971ए, 0261, आदि की बसें अब फ्लाईओवर से परिचालित (जाएगी) होंगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और खजूरी चौक पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

रूट संख्या 208ए, 210, 227ए, 253, 973, वाइएमएस(-), डी-019, डी-029 आदि की बस सेवाएं पहले की तरह निर्धारित मार्ग पर चलती रहेंगी। यात्रियों के हित में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी बस स्टाप अथवा फेयर में कोई कमी अथवा वृद्धि नहीं होगी।

यह भी पढ़े : सेनेटरी पैड्स क्या है?- जानिए क्या है, इसके फायदे और नुकसान, और सबसे अच्छे पैड्स कौन सा है?

Note:

Disclaimer/अस्वीकरण:

डीटीसी की नीतियों और नियमों में होने वाले बदलावों की नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें। डीटीसी के नियमों में समय-समय पर परिवर्तन होते रहते हैं, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! डीटीसी की इन बसों के रूट में हुआ बदलाव, अब यह बसे फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगी – जाने कहाँ और कैसे?”! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By: KP
Edited  by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *