IPL 2024 : देश का त्यौहार यानी TATA IPL 2024 की शुरुआत होने वाली है। 2008 में शुरू हुई इस लीग ने हर सीज़न में क्रिकेट प्रेमियों को मनोरंजन किया है। पिछले कई सालों से इस लीग ने देशवासियों को अनगिनत यादें दी हैं।

हालांकि, कई क्रिकेट प्रेमियों को इस लीग से जुड़ी कई बाते जो काफी रोचक है। जैसे कि इस लीग में पहली गेंद किस बल्लेबाज ने खेली थी, और पहली विकेट किस बॉलर ने ली थी। आइए आज हम इस आईपीएल से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को जानते हैं।

 ‘दादा’ ने खेली पहली गेंद

IPL

2008 में आईपीएल सीजन-1 की शुरुआत हुई थी। इस सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी गांगुली ने की थी और लीग का पहली गेंद सौरव गांगुली ने खेली थी।

IPL मे पहली गेंद

IPL में पहली ओवर RCB के गेंदबाज प्रवीण कुमार ने फेंकी थी। IPL में सबसे पहला विकेट सौरव गांगुली के रुप में गिरी था। जहीर खान की गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान आउट हुए थे।

सीज़न के पहले मैच की पहली पारी में ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 73 गेंदों पर 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस जबरदस्त पारी में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे। मैक्कुलम की यह पारी IPL में खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है।

कोहली जैसा कोई नहीं

IPL
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी सीज़न एक ही टीम के लिए खेला हैं। साल 2008 से लेकर अब तक, कोहली हमेशा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जर्सी में ही खेलते दिखे हैं।

भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप हासिल करने में रिकॉर्ड शानदार है। सीज़न में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है। भुवनेश्वर कुमार एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने दो लगातार सीज़न में पर्पल कैप जीता है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए, उन्होंने साल 2016 में 17 मैचों में 23 विकेट और 2017 में 14 मैचों में 26 विकेट चटके।

केएल राहुल के नाम सबसे तेज अर्धशतक

IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए, राहुल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ महज 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था। उन्होंने 16 गेंदों पर 51 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, जिसका स्ट्राइक रेट 364.29 था।

ब्रेड हॉग सबसे सीनियर प्लेयर

IPL

यह लीग युवा खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों का एक संगम है। इस लीग में अलग-अलग आयुवर्ग के क्रिकेटर्स खेलते हुए नजर आते हैं। इसमें अब तक खेले गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज ब्रेड हॉग हैं। उन्होंने केकेआर की ओर से 45 साल की उम्र में खेला था।

प्रयास रे बर्मन हैं सबसे युवा खिलाड़ी

प्रयास रे बर्मन, जो केवल 16 साल और 157 दिन की उम्र में खेलने वाले इस लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पदार्पण किया था।

एबी ने लिए सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच

इस लीग में सबसे अधिक “मैन ऑफ द मैच” अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम है।

सबसे ज्यादा जीत

IPL में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफ़ी जीतने का गौरव चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को ही है। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 तथा 2023 में खिताब अपने नाम किया, जबकि मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस खिताब को अपने नाम बनाया।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *