AVN News Sports Desk : भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में चौथे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप को आउट करते ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने ओली पोप के अलावा बेन डकेट, जो रूट, बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। हाल ही में टेस्ट मैचों में 500 विकेट पूरे करने वाले इस गेंदबाज ने पूर्व कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किया था है।

रविचंद्रन अश्विन भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए। रविचंद्रन अश्विन इस मामले में पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। अनील कुंबले ने भारतीय मैदानों पर कुल 63 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 350 विकेट झटके थे। उन्होंने अपने करियर में कुल 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू मैदान पर अपने 59वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले टेस्ट मैचों में 100 विकेट हासिल करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। यह उपलब्धि भी उन्होंने रांची टेस्ट मैच में ही हासिल की है।

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट झटकने वाले गेंदबाज की लिस्ट

खिलाड़ी                   टेस्ट                    विकेट
रविचंद्रन अश्विन          59                     354
अनिल कुंबले             63                     350
हरभजन सिंह             55                     265
कपिल देव                65                      219
रवींद्र जडेजा              43                      211

इस मामले में की पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की बराबरी

रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट झटके हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले की बराबरी की है। अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैच में 35 बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे। रविचंद्रन अश्विन ने 99वें टेस्ट में ही उनकी बराबरी कर ली है। उनके टेस्ट में अब कुल 507 विकेट हो गए हैं।

भारतीय
रविचंद्रन अश्विन विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5+ विकेट लेने वाले गेंदबाजो की लिस्ट

खिलाड़ी देश टेस्ट विकेट पारी में 5+ विकेट

खिलाड़ी                 देश        टेस्ट         विकेट     पारी में 5+
मुथैया मुरलीधरन  श्रीलंका       133         800       67
शेन वॉर्न           ऑस्ट्रेलिया     145         708       37
रिचर्ड हैडली       न्यूजीलैंड       86           431       36
रविचंद्रन अश्विन      भारत        99           507       35
अनिल कुंबले          भारत      132          619       35

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *