Asia Cup 2025 Team India Squad: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 लिए 15 मेंबर्स वाले टी-20 स्क्वॉड का आज ऐलान कर दिया है। वही टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गयी है। इस टीम में मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है।
इस बार एशिया कप UAE में 9 से 28 सितंबर तक टी20 के फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारतीय टीम को ओमान, पाकिस्तान, यूएई के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।
भारतीय टीम और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
भारत-पाक एक ही ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE को एक ही ग्रुप में रखा गया है। श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग ग्रुप-बी में हैं। वही ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी। भारत 10 सितंबर को UAE, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान के साथ खेलेगी ।
भारत और पाकिस्तान ने अगर सुपर-4 में जगह बनाई तो दोनों ही टीमें एक बार फिर 21 सितंबर को आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में टॉप पर रही तो दोनों के बीच टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला भी हो सकता है।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान।
ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग।
एशिया कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
10 सितंबर, भारत बनाम यूएई
14 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान
19 सितंबर, भारत बनाम ओमान
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
सुपर फोर का शेड्यूल
20 सितंबर, B1 बनाम B2
21 सितंबर, A1 बनाम A2 (संभावित भारत बनाम पाक हो सकता है)
23 सितंबर, A2 बनाम B1
24 सितंबर, A1 बनाम B2
25 सितंबर, A2 बनाम B2
26 सितंबर, A1 बनाम B1
28 सितंबर, फाइनल
