AVN News Desk New Delhi: लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। वही 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में नागपुर से बीजेपी पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी टिकट दिया गया है। एक दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।
लिस्ट में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए
भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किया गया हैं। इसके अलावा दादर नगर एवं हवेली की भी एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार उतारे गए हैं। इस लिस्ट में 14 महिला उम्मीदवारों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इससे पहले बीजेपी ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया गया था। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस लिस्ट में थे।
लोकसभा के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट में क्या है खास?
वही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी कर्नाटक के धारवाड़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी महाराष्ट्र के नागपुर से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।
वही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
वही सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी नेता अनिल बलूनी उत्तराखंड के गढ़वाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को लोकसभा टिकट दिया गया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट


भाजपा ने की कुल 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है
गुजरात- 7
दिल्ली- 2
हरियाणा- 6
हिमाचल प्रदेश-2
कर्नाटक- 20
मध्य प्रदेश – 5
उत्तराखंड- 2
महाराष्ट्र- 20
तेलंगाना- 06
त्रिपुरा- 1
महाराष्ट्र पर थी विशेष निगाह
दरअसल भारतीय जनता पार्टी की जब दूसरी लिस्ट जारी हुई तो उसमें महाराष्ट्र पर सब की विशेष नजर थी. अभी हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिवसेना में आने का खुला ऑफर दिया गया था. उनकी इस पेशकश पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि जब महाराष्ट्र की सीटों की चर्चा होगी तब नितिन गडकरी का नाम उसमें शामिल होगा. दरअसल जब पहली लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम नहीं था. अब नितिन गडकरी को नागपुर सीट से टिकट दे दिया गया है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी टिकट
दूसरी लिस्ट की खासियत ये है कि इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी टिकट दिया गया है. इसमें हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हैं. दूसरे हैं कर्नाटक के बसवराज बोम्मई और तीसरे हैं उतराखंड सिंह रावत. त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी रह चुके हैं. उन्हें इस बार हरिद्वार से टिकट दिया गया है. बसवराज बोम्मई को कर्नाटक के हावेरी से टिकट दिया गया है. वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके है हैं.
पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र के बीड से अपनी बहन प्रीतम मुंडे की जगह ली
पार्टी ने नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, पंकजा मुंडे समेत महाराष्ट्र की 20 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर दी है. इसमें 6 नए चेहरे भी शामिल हैं, जबकि 14 पुराने चेहरों को ही रिपीट किया गया है. आप को बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.
नांदेड़ से प्रतापराव पाटिल को भी टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, बीड से पंकजा मुंडे, नंदुरबार से हिना गावित, धुले से सुभाष रामराव भामरे, जलगांव से स्मिता बाघ, रावेर से रक्षा निखिल खडसे, अकोला सीट से अनूप धोत्रे, वर्धा से रामदास तडस, चंद्रपुर से सुधीर मुंगंटीवार, नांदेड़ से प्रतापराव पाटिल पर बीजेपी ने इन सब पर भरोसा जताया है.
दिल्ली में मौजूदा सांसदों में सिर्फ एक मनोज तिवारी पर ही भरोसा
कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसमें राजधानी दिल्ली की सात में से पांच सीटों के लिए भी नाम घोषित किए थे. पुराने चेहरों पर नहीं जताया भरोसा और इनमें से चार सीटों पर पार्टी ने इस बार नए चेहरों को मैदान में उतारा है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से भोजपूरी सिंगर मनोज तिवारी को छोड़ दें, तो अब तक घोषित नामों में 2019 के चुनाव में जीते किसी भी चेहरे को पार्टी ने रिपीट नहीं किया है.
