AVN News Weather Report: भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आज बारिश से राहत रहेगी. वहीं उत्तराखंड के सुदूर इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेंगी. जानते है आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी का दौर बदस्तुर जारी है. वहीं, बीते दिन यानी गुरुवार को नई दिल्ली में बारिश पूरे दिन देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो अभी पांच फरवरी तक मौसम का यही मिजाज बना रहने वाला है. हालांकि, 02 फरवरी को मैदानी इलाकों को बारिश से थोड़ा राहत मिल सकती है.
राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को भी मिलेगा. हालांकि, 03 और 04 फरवरी को नई दिल्ली में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां देखने को बदस्तूर मिल सकती हैं.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा. यूपी के गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गाजियाबाद में भी हल्का कोहरा रहेगा.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 02 और 03 फरवरी को उत्तराखंड के सुदूर इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेंगी. वही, 04 और 05 फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकता है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 02 फरवरी को सुदूर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेंगी. वहीं, 03 फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अन्य इलाकों में मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हरियाणा पंजाब दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छा सकता है.
