India Pakistan Tension LIVE Updates: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से और मिसाइल से हमलों की कोशिश की. लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया था.

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से हमले तब किए गए, जब भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाली कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और टेरर ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया था. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज साउथ ब्लॉक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा की है. इस घटनाक्रम से जुड़ी खबरों के लिए AVN News के इस पेज रिफ्रेश करते रहें:-

प्रधानमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग खत्म, ढाई घंटे से ज़्यादा देर तक चली बैठक

प्रधानमंत्री के आवास पर हाईलेवल मीटिंग अब खत्म हो गई है. ये मीटिंग ढाई घंटे से ज़्यादा देर तक चली. विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिसरी पीएम आवास से निकल चुके हैं.

11 जगहों पर ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए, कई क्षेत्रों में गोलाबारी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन घुसपैठ और भारी गोलाबारी की पुष्टि हुई है. भारतीय सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं और कई स्थानों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कुल 11 इलाकों में ड्रोन देखे गए हैं और कुछ क्षेत्रों में सीमा पार से भारी गोलाबारी भी की गई है.

– सांबा (जम्मू और कश्मीर) – गोलाबारी और ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली
– कुपवाड़ा (उत्तरी कश्मीर) – नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी जारी है.
– उरी (बारामूला) – गोलाबारी की सूचना मिली
– नौगाम-हंदवाड़ा सेक्टर – भारी गोलाबारी जारी है.
– पुंछ (जम्मू और कश्मीर) – गोलाबारी की सूचना मिली.
– जम्मू- ड्रोन देखे गए, ब्लैकआउट किया गया, सायरन बज रहे हैं.
– पठानकोट (पंजाब) – ड्रोन देखे गए. ब्लैकआउट किया गया.
– पोखरण (राजस्थान)- सैन्य क्षेत्र के पास ड्रोन को रोका गया.
– अमृतसर (पंजाब) – ड्रोन देखे जाने की पुष्टि हुई.
– राजौरी (जम्मू और कश्मीर)- ड्रोन एक्टिविटी देखी गई, जवाबी कार्रवाई जारी है, कुछ कैमरे में कैद हुई.

प्रधानमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग, विदेशमंत्री और NSA पहुंचे 7LKM

पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग (7LKM) पर इस वक्त हाईलेवल मीटिंग हो रही है, इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, NSA अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी मौजूद हैं. ये बैठक मौजूदा भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात में काफी अहम मानी जा रही है.

पलटवार से बचने के लिए आम लोगों का इस्तेमाल कर रहा PAK

पाकिस्तान भारत पर ड्रोन हमले कर रहा है, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम नाकाम कर रहा है. दूसरी तरफ पाकिस्तान पलटवार से खुद को बचाने के लिए चाल रहा है. उसने अपना एयर स्पेस बंद नहीं किया है. मतलब वह कमर्शियल फ्लाइट को शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रहा है.

पठानकोट एयरबेस में फिर बजा सायरन ​​​​​​​

पठानकोट एयरबेस में एक बार फिर से सायरन बजने लगे हैं. साथ ही पूरे पठानकोट में ब्लैक आउट किया गया है.

‘भारत के साथ तनाव कम करने का विकल्प खत्म’, बोले PAK के रक्षामंत्री

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि भारत के साथ अब तनाव कम करने का विकल्प खत्म हो चुका है. हम उस मोड़ पर आ चुके हैं जहां हिसाब बराबर करना होगा. उनसे पूछा गया कि क्या जंग दरवाज़े पर दस्तक दे रही है? इस पर ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए, पाकिस्तान की ओर से खुली जंग की चेतावनी हैं.

AIIMS दिल्ली में छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला

AIIMS दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश पर सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है. ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और केवल चिकित्सा कारणों के तहत ही छुट्टी दी जाएगी. इसके अतिरिक्त, जिन अधिकारियों को पहले ही छुट्टियां मंज़ूर की गई थीं, वे रद्द मानी जाएंगी और जो अधिकारी छुट्टी पर हैं, उन्हें तत्काल अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए निर्देशित किया गया है.

ड्रोन

प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से की मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के एक समूह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वर्तमान स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की. इस बैठक में पूर्व वायुसेना प्रमुख, पूर्व सेना प्रमुख, पूर्व नौसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैनिक शामिल थे, जिन्होंने देश की लंबे समय तक सेवा की.

पुंछ सेक्टर में फिर से गोलाबारी शुरू, LoC पर दो आर्टी शेल गिरे

पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में सीमा पार से एक बार फिर गोलाबारी शुरू हो गई है. लॉन्ग रेंज आर्टिलरी शेल्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास 2 जगहों पर हमला किया, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, दो आर्टी शेल पुंछ में गिरने की खबर मिली है. हालांकि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 एय़रपोर्ट्स अब 15 मई तक रहेंगे बंद

भारत सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एय़रपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई तक बढ़ा दिया है. यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को दी. गुरुवार को मंत्रालय ने घोषणा की थी कि सुरक्षा कारणों से इन 24 एयरपोर्ट्स से सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा रहा है. इनमें सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों के हवाई अड्डे प्रमुख रूप से शामिल हैं. इसमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर, राजकोट एयरपोर्ट शामिल हैं.

उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू

पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से एक बार फिर भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई है. उरी सेक्टर में शुक्रवार शाम को सीज़फायर उल्लंघन की ताजा घटना सामने आई है, जहां पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है.

पीएम आवास पर तीनों सेनाध्यक्षों की प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम मीटिंग

प्रधानमंत्री आवास पर तीनों सेनाध्यक्षों की पीएम मोदी के साथ मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग में नेवी चीफ, एयरफोर्स चीफ और आर्मी चीफ के साथ ही सीडीएस भी मौजूद हैं. थोड़ी देर पहले ही MEA की प्रेस ब्रीफिंग हुई थी. इस अहम बैठक में एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मीटिंग में शामिल होने के लिए थोड़ी देर पहले पीएम आवास पहुंचे हैं.

ड्रोन

पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के ड्रोन और मिसाइल से हमला कियाः व्योमिका सिंह

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा है कि 7 मई की रात 8:30 बजे पाकिस्तान ने भारत पर बिना किसी भी उकसावे के ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, लेकिन इसके बावजूद उसने अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान जानबूझकर नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह जानते हुए कि उसके हमले के जवाब में भारत की ओर से तत्काल एयर डिफेंस प्रतिक्रिया दी जा सकती है. वही व्योमिका सिंह ने एक फ्लाइट रडार 24 एप्लिकेशन के डेटा के स्क्रीनशॉट की तस्वीर भी दिखाई है, जिसमें ये स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि भारत की ओर से हवाई क्षेत्र को तत्काल बंद कर दिया गया था, जिससे भारतीय हवाई सीमा पूरी तरह खाली थी. दूसरी ओर कराची से लाहौर के बीच पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में नागरिक विमान उड़ रहे थे, जब पाकिस्तान ने हमला किया था.

भारत ने पाकिस्तान को संतुलित और जिम्मेदार जवाब दिया है : विदेश सचिव

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा बीती रात की गई यह भड़काऊ और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयां न केवल भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर केंद्रित थीं, बल्कि भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे को भी लक्ष्य बनाया गया था. मिसरी ने बताया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इन हमलों का संतुलित, उपयुक्त और जिम्मेदार ढंग से जवाब दिया, जिससे स्थिति को और भड़कने से रोका गया है. उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने की बात भी कही है. साथ ही कहा है कि इन हमलों को लेकर पाकिस्तान का आधिकारिक और पूरी तरह से हास्यास्पद खंडन उनकी दोहरेपन की नीति का एक और उदाहरण है. वे जितना झूठ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, उतना ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी साख गिरती जा रही है. भारत ने साफ किया है कि वह अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है और किसी भी तरह की आक्रामकता का उपयुक्त जवाब देने में हम सक्षम है.

पाकिस्तानी सेना ने की हवाई घुसपैठ की कोशिश, भारत ने गिराए कई ड्रोन : कर्नल सोफिया कुरैशी

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा है कि 7 और 8 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने भारत की पश्चिमी सीमा पर कई बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान की यह कोशिश भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से की गई थी. इसके साथ ही पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर भारी कैलिबर के हथियारों से फायरिंग भी की है. कर्नल कुरैशी ने बताया है कि पाकिस्तान ने लगभग 300 से 400 ड्रोन के ज़रिए 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया है.

नागरिक विमानों को ढाल बना रहा पाकिस्तान : विक्रम मिसरी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उकसावे वाली सैन्य कार्रवाई करते हुए कंधार, उरी, पुंछ, राजौरी, अखनूर और उधमपुर जैसे एलओसी से सटे क्षेत्रों में गोलाबारी की है. वही इस हमले में भारतीय सुरक्षाबलों को कुछ नुकसान हुआ और चोटें भी पहुंची हैं, हालांकि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

मिसरी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की असफल कोशिश करने के बावजूद अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया, जो कि एक खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम है. वही उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, जिससे न केवल पाकिस्तान बल्कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है.

पाकिस्तान ने 36 जगहों को निशाना बनाने की कोशिश कीः कर्नल सोफिया कुरैश

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में 36 स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस हमले में तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. भारतीय वायुसेना ने इस हमले का तत्काल जवाब देते हुए एक ड्रोन काउंटर अटैक किया, जिसमें पाकिस्तान की सर्विलांस रडार प्रणाली को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. वही सोफिया कुरैशी ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना को इस जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है और यह उसके सैन्य अभियान के लिए एक बड़ा झटका है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया, बल्कि उसे एक ढाल (shield) की तरह इस्तेमाल किया है. वही जब यह हमला किया गया, उस समय कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में पैसेंजर प्लेन उड़ान भर रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान को जोखिम में डाली गई. भारतीय सुरक्षाबलों ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान संयम बरता और जवाबी हमले को सीमित रखा, ताकि आम नागरिकों को कोई नुकसान न हो. इस रक्षात्मक और संवेदनशील रुख की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है.

पाकिस्तान ने एलओसी पर भारी गोलीबारी कीः कर्नल सोफिया कुरैशी

वही विदेश मंत्रालय की ओर से शाम साढ़े 5 बजे प्रेस ब्रीफिंग की गई है. इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नई जानकारी दी है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान ने एलओसी पर भारी गोलीबारी की है. घुसपैठ की कोशिश की गई थी. तंगधार, उरी और उधरपुर में भारी गोलीबारी हुई है. पाकिस्तान की गोलीबारी से नुकसान हुआ है. उन्होंन तस्वीर दिखाते हुए कहा है कि भारतीय वायुसेना ने भारी संयम दिखाया है.

‘भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं’, तेल कंपनियां बोलीं- पैनिक बाइंग न करें

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस स्थिति पर नियंत्रण के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और पैनिक बाइंग (घबराकर खरीदारी) की कोई आवश्यकता नहीं है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा कि पूरे देश में आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और ईंधन भंडार पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं.

IOC ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा कि इंडियन ऑयल के पास देशभर में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और हमारी सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है. BPCL और HPCL ने भी सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें. सभी आउटलेट्स पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सामान्य रूप से उपलब्ध हैं. तेल कंपनियों ने कहा कि अफवाहों के आधार पर अनावश्यक भीड़ बढ़ने से वास्तविक उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है, इसलिए सभी नागरिक शांति बनाए रखें और सिर्फ आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें.

राजस्थानः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी सामग्री शेयर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान आसिफ़ ख़ान के रूप में हुई है, जो सरदारशहर (जिला चूरू) का निवासी है. पुलिस के अनुसार नियमित तकनीकी निगरानी के दौरान पाया गया कि आरोपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो और राष्ट्रविरोधी फोटो पोस्ट कर रहा था, साथ ही ऐसी पोस्ट को लाइक और शेयर भी कर रहा था. इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और विशेष रूप से ऐसे संवेदनशील समय में जो कि सैन्य कार्रवाई, साम्प्रदायिक सौहार्द और सैनिकों की गतिविधियों से जुड़ा हो. किसी भी भ्रामक, भड़काऊ या राष्ट्रविरोधी सामग्री को पोस्ट, लाइक या शेयर करने से बचें. पुलिस अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि राष्ट्रीय एकता और शांति बनाए रखना इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ड्रोन

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर दो हमले, क्वेटा और सिब्बी में बनाया निशाना

वही बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है. वही बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और सिब्बी में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर 2 अलग-अलग हमले हुए हैं. वही सूत्रों के अनुसार क्वेटा के फैज़ाबाद इलाके में स्थित एक चेकपोस्ट पर हथियारबंद हमलावरों ने अचानक से हमला कर दिया था. पहले दो जोरदार धमाके हुए और उसके बाद भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं थीं. एक अन्य घटना में सिब्बी बाइपास के पास स्थित पाकिस्तानी सेना के एक मुख्य शिविर को हैंड ग्रेनेड हमले का निशाना बनाया गया है.

मोहाली में आज रात 8 बजे होगा ब्लैकआउट, साइनबोर्ड भी बंद करने के निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मोहाली प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा कदम उठाया है. शहर में आज रात 8 बजे संपूर्ण ब्लैकआउट के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रात 8 बजे तक बंद कर दिया जाए. वही इसके अलावा सड़कों और इमारतों पर लगे सभी चमकते हुए विज्ञापन के बोर्ड (ग्लो साइनबोर्ड्स) को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

चंडीगढ़ में आज सभी दुकानों और रेस्टोरेंट्स को शाम 7 बजे तक बंद करने का भी आदेश ​​​​​​​

चंडीगढ़ जिला प्रशासन ने आज चंडीगढ़ में सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और रेस्टोरेंट्स को शाम 7:00 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है. इस निर्देश से मेडिकल दुकानों को छूट दी गई है और वे सामान्य रूप से खुले रहेंगे. उपायुक्त (DC) चंडीगढ़ ने इस आदेश की पुष्टि करते हुए सभी व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की भी अपील की है.

पाकिस्तान ने कल रात दागे थे 300-400 से ज्यादा ड्रोन, 36 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की

पाकिस्तान अपनी गिरी हुई हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि 8 मई यानी कल रात 8 बजे से 11:30 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 36 शहरों में एक साथ 300-400 ड्रोन से हमला किया था, लेकिन भारत ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है.

ड्रोन

 

India Pakistan War Situation LIVE Updates: रक्षा मंत्रालय पहुंचे तीनों सेना प्रमुख, थोड़ी देर में राजनाथ सिंह के साथ मीटिंग, उधर बॉर्डर पर भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही सेना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *