IPL 2025 Suspend

IPL 2025 Suspend: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने IPL 2025 का आयोजन रद्द किया

देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
IPL 2025 को बीसीसीआई ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच लिया गया है।

बीसीसीआई ने केंद्र सरकार, सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से चर्चा के बाद यह अहम निर्णय लिया। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि देश में युद्ध चल रहा हो तो क्रिकेट कैसे चल सकता है।


अब से IPL सीज़न 18 का कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा।
धर्मशाला में गुरुवार को खेला जा रहा PBKS बनाम DC मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रोक दिया गया था, जिसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई।

IPL 2025 Suspend
धर्मशाला में गुरुवार को खेला जा रहा PBKS बनाम DC मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रोक दिया गया था

मुख्य बातें:

  • IPL 2025 में अब तक 57 मैच सफलतापूर्वक खेले गए थे, लेकिन 58वां मैच सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया।

  • लीग स्टेज के 13 मैच बाकी थे, लेकिन अब उनका भविष्य अनिश्चित है।

  • किसी भी टीम ने अभी तक प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित नहीं की थी।

  • BCCI की प्राथमिकता खिलाड़ियों की सुरक्षा है, विशेष रूप से विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • धर्मशाला एयरपोर्ट बंद होने के कारण खिलाड़ियों को रेल से दिल्ली लाया जा रहा है

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, रिकी पोंटिंग समेत कई खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते हैं।
फ्रेंचाइजी लगातार विदेशी खिलाड़ियों को हालात की जानकारी दे रही हैं और उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनकी सुरक्षित वापसी की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़े :  टीनएज लड़कियों की साइकोलॉजी क्या कहती है और इसे कैसे समझें?

IPL 2025 में अभी किन टीमों के मैच बचे हुए हैं

59: LSG vs RCB
60: SRH vs KKR
61: PBKS vs MI
62: DC vs GT
63: CSK vs RR
64: RCB vs SRH
65: GT vs LSG
66: MI vs DC
67: RR vs PBKS
68: RCB vs KKR
69: GT vs CSK
70: LSG vs SRH

अब स्थगित कर दिए गए हैं।
इनकी नई तारीखों को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है।

क्रिकेट फैंस से अनुरोध है कि अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

#IPL2025 #IPLSuspended #BCCI #IndiaPakistanTension #CricketNews #OperationSindoor

Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! IPL 2025 का आयोजन रद्द ! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By: KP
Edited  by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *