Navratri Food : नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और उन्हें भोग लगाने की विशेष विधि है। इस लेख के जरिए जानें की किस दिन किस रूप की पूजा होती है और उन्हें कौन सा भोग अर्पित किया जाता है:
Navratri Food
1. पहला दिन (मां शैलपुत्री): इस दिन मां को घी से बनी सफेद चीजें चढ़ाई जाती हैं।
2. दूसरा दिन (मां ब्रह्मचारिणी): इस दिन चीनी या मिश्री का भोग अर्पित किया जाता है।
3. तीसरा दिन (मां चंद्रघंटा): मां को दूध से बनी चीजें भोग में दी जाती हैं।
4. चौथा दिन (मां कुष्मांडा): इस दिन मालपुआ का भोग लगाया जाता है।
5. पांचवां दिन (मां स्कंदमाता): इस दिन मां को केले का भोग अर्पित किया जाता है।
6. छठा दिन (मां कात्यायनी): मां को शहद से बनी चीजें चढ़ाई जाती हैं।
नवरात्रि भोग
7. सातवां दिन (मां कालरात्रि): इस दिन गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है।
8. आठवां दिन (मां महागौरी): माता को नारियल से बनी चीजें भोग में दी जाती हैं।
9. नौवां दिन (मां सिद्धिदात्री): इस दिन हलवा-पूरी और चने का भोग अर्पित किया जाता है।
इस तरह, नवरात्रि के हर दिन माता के अलग-अलग रूपों को विशेष भोग अर्पित किया जाता है।