Goddess Durga of Navratri : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां दुर्गा की नौ शक्तियों की पूजा का समय है। चैत्र नवरात्रों जो कि पर्व 2025 में 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। इन नौ दिनों में भक्त विभिन्न रूपों में मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उपव्रत रखते हैं और मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। मां दुर्गा के नौ रूप नारी शक्ति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं और महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। हर दिन एक विशेष देवी की पूजा की जाती है, जो जीवन में शक्ति, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। पूजा से घर में सुख-शांति, धन और करियर में सफलता प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में कौन सी देवी की पूजा होती है:
नवरात्रों के दिन
पहला दिन: मां शैलपुत्री
मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं और ये शक्ति और स्थिरता का प्रतीक मानी जाती हैं। इनकी पूजा से जीवन में मजबूती आती है।
दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी
मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और ज्ञान की देवी हैं। इनकी आराधना से बुद्धि और संयम में वृद्धि होती है।
तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा
मां चंद्रघंटा के मस्तक पर चंद्रमा का घंटा है। ये देवी शांति और कल्याण की प्रतीक हैं और इनकी पूजा से भय दूर होता है।
चौथा दिन: मां कुष्मांडा
मां कुष्मांडा ने अपनी हंसी से ब्रह्मांड की रचना की है। ये ब्रह्मांडीय ऊर्जा की देवी हैं और इनकी पूजा से स्वास्थ्य और शक्ति मिलती है।
पांचवां दिन: मां स्कंदमाता
मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की मां हैं और मातृत्व व साहस की प्रतीक मानी जाती हैं। इनकी पूजा से संतान सुख और सुरक्षा प्राप्त होती है।
छठा दिन: मां कात्यायनी
मां कात्यायनी एक योद्धा रूप में हैं और ये शक्ति व वीरता की देवी हैं। इनकी पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
सातवां दिन: मां कालरात्रि
मां कालरात्रि का रूप भयंकर है, जो बुराई और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। इनकी पूजा से नकारात्मकता दूर होती है।
आठवां दिन: मां महागौरी
मां महागौरी शांति और समृद्धि की देवी हैं। इनका रूप शांत और शुभ है। इस दिन कन्या पूजन का भी महत्व है।
नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री
नवरात्रों में मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाली माता हैं। इस दिन राम नवमी भी मनाई जाती है, जो भगवान राम के जन्म का उत्सव है। इनकी पूजा से हर काम में सफलता मिलती है।
यह नौ दिनों की पूजा जीवन को शांति, शक्ति, और समृद्धि से भर देती है।