AVN News Desk New Delhi : राजधानी दिल्ली में कल शाम (23 मई) को चुनाव प्रचार का शोर अब थम गया था. कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी तीनों के प्रत्याशियों ने आखिरी दिन जनता को अपनी तरफ से वोट अपने पाले में करने के लिए जनसभाएं, रैली और नुक्कड़ सभाएं कीं. अब सभी दिल्ली वालो को 25 मई की सुबह का इंतजार है जब दिल्ली के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें उत्तर पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली और चांदनी चौक हैं. फिलहाल ये सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी ने उत्तर-पूर्व दिल्ली के सांसद और गायक मनोज तिवारी को तीसरी बार मौका दिया है जबकि बाकी छह सांसदों का टिकट काट दिया है. वही सभी सीटों पर प्रत्याशी भी बदल दिए गए हैं. राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन है. और गठबंधन के तहत ही कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी (AAP) चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

राजधानी दिल्ली में सात सीटों पर इनके बीच मुकाबला

उत्तर पश्चिम दिल्ली से- उदित राज (कांग्रेस) बनाम योगेंद्र चंदौलिया (बीजेपी)

पूर्वी दिल्ली से – हर्ष मल्होत्रा (बीजेपी) बनाम कुलदीप कुमार (आप)

उत्तर पूर्व दिल्ली से- मनोज तिवारी (बीजेपी) बनाम कन्हैया कुमार (कांग्रेस)

नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज (बीजेपी) बनाम सोमनाथ भारती (आप)

दक्षिणी दिल्ली से- रामवीर सिंह बिधुड़ी (बीजेपी) बनाम सही राम पहलवान (आप)

पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (बीजेपी) बनाम महाबल मिश्रा (आप)

चांदनी चौक से- प्रवीण खंडेलवाल (बीजेपी) बनाम जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस)

राजधानी

2019 चुनाव का नतीजा

वही चांदनी चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के हर्ष वर्धन ने कांग्रेस पार्टी के जय प्रकाश अग्रवाल को हराया था. अब उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित को मात दी थी. वही पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के गौतम गंभीर ने अरविंद सिंह लवली को हराया था. अरविंद सिंह लवली ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की है. उस वक्त वह कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे. नई दिल्ली सीट पर बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पार्टी के अजय माकन को हराया था. और उत्तर-पश्चिम दिल्ली पर बीजेपी के हंस राज हंस ने कांग्रेस पार्टी के राजेश लिलोथिया को हराया था. वही पश्चिमी दिल्ली पर परवेश वर्मा ने कांग्रेस के महाबल मिश्रा को मात दी थी जबकि दक्षिणी दिल्ली पर बीजेपी के रमेश बिधुड़ी ने विजेंदर सिंह को हराया था.

चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग भी तैयार

राजधानी दिल्ली में इस बार 1.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं का वोट डालना है. और जिनके लिए 2627 जगहों पर कुल 13 हजार 637 मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं. वही हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली में हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी महिलाकर्मियों को दी गई है. और वहीं, ऐसे मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं जिनकी जिम्मेदारी दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे. और मतदान के दौरान सुरक्षा की बात की जाए तो सीआरपीएफ (CRPF ) की 46 कंपनियां, 19 हजार होमगार्डों और 78578 दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *