AVN News Desk Utter Pardesh Noida: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है. वही आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े से मारकर जान ले ली है. वही ये घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है.

इसके बाद से ही आरोपी ने अपने 3 बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी भी मौत हो गई है. परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली है. वही शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा

वहीं इस घटना को लेकर सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा है, ‘आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली है कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह (उम्र- 45 वर्ष) है, उसने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है. और पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है.’ हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है.’

उत्तर प्रदेश

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *