AVN News Desk: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि INDIA ब्लॉक सरकार के सत्ता में आने के बाद, बीज, कीटनाशकों और कृषि उपकरणों पर जीएसटी (GST) को खत्म कर दिया जाएगा, जीएसटी (GST) व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और कर आतंकवाद को रोका जाएगा.

वही शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दावा किया है कि बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी ) संविधान बदलना चाहती है. और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो इसके खिलाफ उठ खड़ा होगा. उन्होंने मध्य महाराष्ट्र के धाराशिव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी (BJP) की “नौकर” बन गई हैं. वही 4 जून को नतीजों के बाद, जिन्होंने मेरी पार्टी के लोगों को “परेशान” किया, उन्हें “ब्याज सहित भुगतान” भी करना होगा.

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फाइल फोटो

और उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है. वही जिस दिन वे संविधान बदलने की कोशिश करेंगे, पूरा देश (इस कोशिश के खिलाफ) उठ खड़ा होगा. और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का भी जिक्र किया और निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है. उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारत के किसी भी नेता ने जाकर नवाज शरीफ के साथ केक नहीं खाया है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा मोदी पाकिस्तान केक खाने जाते

उद्धव ठाकरे उस वक्त का भी जिक्र कर रहे थे, जब पीएम नरेंद्र मोदी, नवाज शरीफ के साथ मीटिंग के लिए 2015 में अचानक पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि INDIA ब्लॉक सरकार के सत्ता में आने के बाद, बीज, कीटनाशकों और कृषि उपकरणों पर जीएसटी को खत्म कर दिया जाएगा, जीएसटी (GST) व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और कर आतंकवाद को भी रोका जाएगा.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *