AVN News Desk : असम के कलियाबोर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि अगर मेरे साथ सेल्फी लेने वालों की संख्या वोट में तब्दील हो जाए तो भाजपा की हार निश्चित है। गौरतलब है कि गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनावी मैदान में है। उन्होंने दो दिन में जिलेभर में 12 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया है। माजुली पहले लखीमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा था, लेकिन पिछले साल चुनाव आयोग द्वारा किए गए परिसीमन में इसे जोरहाट में जोड़ा गया था। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने प्रचार अभियान के दौरान उन पर फूल बरसाएं, उन्हें पारंपरिक गमोचा (दुपट्टा) की माला पहनाई। कई युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली।

मैं आप लोगों का प्यार देखकर अभिभूत हूं- कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

वही इस दौरान गौरव गोगोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि मैं आप लोगों का प्यार देखकर अभिभूत हूं। आपने मेरे साथ जितने तस्वीरें और सेल्फी ली हैं, अगर हम उन्हें वोट में बदल दें तो बीजेपी की बुरी हार होगी। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने दावा किया है कि वह हर चुनाव से पहले बहुत सारे वादे भी करती रही है, लेकिन उनमें से शायद ही कोई पूरा हुआ हो।

असम
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

मेरे पिता रहे असम के सीएम, लेकिन मेरे नाम पर कोई भी फैक्ट्री नहीं- गौरव गोगोई

जोरहाट के लोगों (जो कभी गौरव के पिता तरूण गोगोई का निर्वाचन क्षेत्र था) ने 2014 में में बीजेपी के प्रति ज्यादा भरोसा जताया था, जिन समुदायों की यहां खासा आबादी है उनमें अहोम, थेंगल-कचारी, मिसिंग और चाय जनजातियां शामिल हैं। परिसीमन में गौरव गोगोई की कलियाबोर सीट का नाम बदलकर काजीरंगा कर दिए जाने के बाद से, उन्हें जोरहाट में बीजेपी से मुकाबला करने का कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है, जो पिछले 10 वर्षों में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का गढ़ बन गया है। आप को बता दें इस सीट पर दोनों बार बीजेपी बड़े अंतर से जीती थीं। सीएम हिमंत बिस्व सरमा और उनके परिवार पर कटाक्ष करते हुए गौरव गोगोई ने कहा है कि मेरे पिता 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे। फिर भी मेरे नाम पर न तो कोई फैक्ट्री है और न ही चाय बागान है। मेरी मां के नाम पर भी कोई फैक्ट्री नहीं है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *