AVN News Desk New Delhi: कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार नहीं उतार पाई है। इन दोनों सीटों पर गांधी परिवार लड़ेगा या नहीं, इस पर अभी संशय है। बुधवार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश को लेकर प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की लेकिन इस लिस्ट में अमेठी और रायबरेली का नाम नहीं है। यह पहला मौका है जब कांग्रेस पार्टी के गढ़ की सीटों में अब तक प्रत्याशियों का एलान नहीं किया गया है। इधर पार्टी के नेताओं का कहना है कि अभी उम्मीद खत्म नहीं हुई है। रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ाने के लिए पूरी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अमेठी और रायबरेली के स्थानीय नेताओं को भरोसा है कि वे गांधी परिवार को चुनाव लड़ने के लिए मना लेंगे। वे लगातार कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेज रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल भी दिल्ली जाकर मिल रहा है।

उम्मीद है कि इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी की घोषणा भी की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नहीं आने पर भी रायबरेली सीट पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। यह सीट किसी भी कीमत पर दूसरे के खाते में नहीं जाने दी जाएगी। हालांकि इन दोनों सीटों पर पार्टी से जुड़ी दो महिला वरिष्ठ नेता भी चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसमें एक राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं तो दूसरी प्रदेश में पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर भी रही हैं।

कांग्रेस
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही अमेठी से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी: अंकित तिवारी

युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा है कि बीजेपी सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, तानाशाही चरम पर है। इसके खिलाफ युवा मतदाताओं के बीच में जाकर उनसे संवाद कर रहे हैं। कहा है कि शीघ्र ही अमेठी जिले से लोकसभा प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा होगी।

जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मध्य जोन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दोपहर एक बजे पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी का घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया है। जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया है कि बड़ी संख्या में बीजेपी, सपा व बसपा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इसमें संग्रामपुर के बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित दुबे, सपा युवा वाहिनी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनूप यादव सहित विष्णु पांडे, सनी मिश्रा, लाहौरी मिश्रा, पंडित दुर्गेश तिवारी ने अमेठी यूथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा है कि उनकी फोटो व मोबाइल नंबर को अनावश्यक विवाद का रूप देकर वायरल किया गया था। संगठन में सामान्य मतभेद होते रहते हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी हिमांशु दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मिश्र, शिवानंद मिश्र, दुर्गेश प्रताप सिंह, अमान, बृजेंद्र सिंह लोहा, विकास बारी, जिला प्रवक्ता दिवस प्रताप सिंह मौजूद रहे हैं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *