AVN News Desk Patna Bihar: बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद बहुमत परीक्षण के दौरान हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के पाला बदलने की अटकलें बहुत लगाई जा रही थीं, लेकिन वो एनडीए के साथ बने रहे थे. अब इसी को लेकर जीतनराम मांझी ने एक कार्यक्रम में बिहार सीएम नीतीश कुमार का नाम लेते हुए बड़ा बयान दिया है.

बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश पर तंज

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि, ‘तुमने हमें सीएम बनाया था और हमने तुम्हारी सरकार बचाई है, अब सरकार बचाकर हमने एहसान चुका दिया है.’

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा है कि, ‘दूसरों के चक्कर में पड़ कर मुझे ही बाहर कर दिया था, 122 वोट चाहिए थे बिहार असेंबली में सरकार बनाने के लिए अभी 125 वोट आया और उसमें से 4 वोट हमारा था, अगर ये 4 वोट हट जाते तो 121 वोट ही उनके पास होता. हम साथ दिए हैं, अगर साथ नहीं देते तो नीतीश कुमार जी की सरकार गिर जाती. हमको सीएम बनाया था उन्होंने तो अब हम भी कह सकते है कि मैंने भी अपना एहसान चुका दिया है.’

बिहार
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

जब नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को किया था अपमानित

आप को बता दें कि नीतीश कुमार जब महागठबंधन में शामिल थे तो विधानसभा में जीतनराम मांझी को लेकर बेहद ही नाराज हो गए थे. उन्होंने जीतनराम मांझी को अपमानित करते हुए कहा था कि इसको कौन जानता था, ये मेरी मूर्खता की वजह से सीएम बन गया था.

दरअसल सदन में बिहार सरकार के जातिगत सर्वे पर सवाल उठाए जाने पर नीतीश कुमार बहुत नाराज हो गए थे. नीतीश कुमार अपनी सीट पर खड़े हुए और कहा कि, ये बोलता है कि हम मुख्यमंत्री थे, मेरी मूर्खता की वजह से मुख्यमंत्री बने थे, इसे कोई भी समझ है? आप को बता दें कि जीतनराम मांझी सिर्फ 9 महीने ही मुख्य्मंत्री पद पर रह पाए थे और उन्हें नीतीश कुमार के दबाव में इस्तीफा देना पड़ा था.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *