AVN News Weather Report: पांच राज्यों में ठंड के चलते उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। पंजाब के नवांशहर में रविवार की सुबह शून्य डिग्री के साथ सबसे सर्द रही है। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्यिस रहा है।

कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर से अभी राहत के कोई भी आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अभी तीन से चार दिन तक पांच राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी भी दी है। साथ ही, 15 व 16 तारीख के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में रेड, ऑरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है। कई जगह तापमान 3 डिग्री से नीचे रहने से रविवार को भी भीषण ठंड रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि सैटेलाइट तस्वीरों में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा (Fog) नजर आया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, प. बंगाल, ओडिशा व पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मध्यम से घना कोहरा रहा है।

पंजाब के नवांशहर की सुबह सबसे ठंडी है

उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। पंजाब के नवांशहर में रविवार की सुबह शून्य डिग्री के साथ सबसे सर्द रही है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्यिस रहा है।

पांच राज्यों में ठंड 900 उड़ानें प्रभावित, 50 रद्द, 22 ट्रेनें लेट है

उत्तर रेलवे के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से पहुंचीं है। अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर और जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रस छह घंटे देरी से चलीं है। वहीं, दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह शून्य दृश्यता (Visibility) के चलते तड़के 4:30 बजे से दोपहर 12 के बीच 900 से अधिक उड़ानें प्रभावित यानी उड़ान नही भर पा रहीं हैं। जबकि 50 को रद्द भी किया गया है।

कश्मीर में पारा माइनस चार डिग्री तक पहुंचा

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर में शनिवार रात पारा माइनस 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई हैं, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हिमाचल के कुकुमसेरी में रिकॉर्ड माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान भी दर्ज किया गया है।

पांच राज्यों में ठंड
कश्मीर में पारा माइनस चार डिग्री तक पहुंचा

दर्दनाक अंगीठी के धुएं से दिल्ली में छह और गुरुग्राम में एक इंसान की मौत हुई है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने की तीन घटनाओं में एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात की मौत हो गई है। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर के खेड़ाकलां गांव में राकेश (40) और ललिता (38) अपने दो बच्चों पीयूष (8) व सन्नी (7) के साथ घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पास में अंगीठी रखी हुई थी। वहीं, इंद्रपुरी के सी-ब्लॉक में नेपाल निवासी राम बहादुर (57) और अभिषेक (22) की जान चली गई है। दोनों एक रेस्तरां में काम करते थे और उसके मालिक के घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। वहीं, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज दो थाना क्षेत्र में वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी के यहां काम करने वाली बिहार की सीमा (20) बंद कमरे में मृत पाई गई है। अंगीठी की आग की वजह से बेड के साथ ही वह भी 50 फीसदी जल गई थी।

पांच राज्यों में ठंड
अंगीठी के धुएं से दिल्ली में छह और गुरुग्राम में एक की मौत

दिल्ली में गैरजरूरी निर्माण कार्यों पर पाबंदी है

वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू कर दिया है। इसके तहत गैरजरूरी निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगा दी गई है। बीएस तीन पेट्रोल व बीएस चार डीजल चार पहिया वाहनों के संचालन पर भी पाबंदी रहेगी।

पांच राज्यों में ठंड
दिल्ली में गैरजरूरी निर्माण कार्यों पर पाबंदी: फाइल फोटो

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *