भाजपा

AVN News Desk New Delhi: 2023 का आज आखिरी दिन है और जैसे ही साल खतम होगा वैसे वैसे आम चुनावों की तैयारी में पार्टियां जुटने लगेगी और सीटो का गुणा भाग शुरू हो जाएगा । समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए धर्म का दुरुपयोग करने और जनता को धोखा देने का आरोप गंभीर आरोप लगाया है. सपा अध्यक्ष शनिवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नगला दांडी इलाके में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने उपरोक्त टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि, बीजेपी (भाजपा) का काम जनता को धोखा देना है. भाजपा पहले दिन से ही राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है’.

अखिलेश यादव ने आरोप यह लगाया है कि भाजपा सरकार में असमानता बहुत बढ़ी है. उन्होंने कहा कि, ‘धोखा देना भाजपा का व्यवहार , धंधा और रणनीति है. वह लोगों यानी जनता के अधिकार और सम्मान को छीनने का काम कर रही है. इस असमानता को खत्म करने के लिए समाजवादी पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से एकजुट होने का आह्वान भी किया है’. उन्होंने यह भी दावा किया है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है.

भाजपा

‘2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का मौका’

उन्होंने कहा कि, ‘लोग परेशान हैं, गरीबों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है. भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर परेशान करती है और बदनाम करती रहती है. जनता 2024 में विपक्षी इंडिया ब्लॉक के पक्ष में अपना वोट देकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी’. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों को जनता के लिए ‘लोकतंत्र और संविधान को बचाने’ का मौका बताया है. अखिलेश यादव ने यह आरोप भी लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से जुड़े सवालों का सामना करने से बचने के लिए ‘विपक्षी सांसदों को निलंबित’ कर दिया है.

भाजपा फिर सत्ता में आई तो वोटिंग का अधिकार छीन लेगी’

सपा प्रमुख ने कहा है कि, ‘ये वही भारतीय जनता पार्टी है जिसने नई लोकसभा बनाई है. लोकसभा की नई परंपरा देखिए कि सबसे ज्यादा सांसदों को निकाला गया है. जिन सवालों का जवाब देना चाहिए था, उन सवालों से बचने के लिए लोकसभा से सांसदों को ही निकाला गया. जो सबसे महत्वपूर्ण इलाक़ा है उसमें नौजवान लोकसभा में घुस गए थे. ये लोग लोकसभा भी नहीं चलाना चाहते हैं. लोगों को बहुत सावधान रहना होगा. अगर वे (भाजपा) दोबारा सरकार में आए, तो लोगों से मतदान का अधिकार ही छीन लेंगे’.

‘इंडिया ब्लॉक उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा को हराएगा’

अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया है कि इंडिया ब्लॉक उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को हराएगा. उन्होंने कहा है कि, ‘अगर भाजपा (BJP) हारेगी तो ही लोकतंत्र और संविधान बचेगा’. पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा है कि युवाओं के पास नौकरी नहीं है. देश के युवा नौकरी और रोजगार न मांगे इसलिए ये सब कार्यक्रम आयोजित हों रहे हैं. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि ‘हमारी परंपरा व पूर्वज कहते हैं कि जब भगवान बुलाते हैं तो सब जाते हैं. और भागवान कब किसको बुला लें ये किसको पता है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *