AVN News Desk New Delhi: अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस कर दिया है। उन्होंने 26 नवंबर को पुरस्कारों को लौटाने का एलान भी किया था। शनिवार (30 दिसंबर) को विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर कर्तव्य पथ पर खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार को रख दिया है। इसे बाद में दिल्ली पुलिस ने ऐसा ना करने के लिए समझाया मगर विनेश नही मानी तो पुलिस ने उठा लिया है। ओलंपिक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने इस पूरे वाक्य का वीडियो भी शेयर किया है।

बजरंग पूनिया ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) लिखा, “यह दिन किसी भी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।” विनेश फोगाट और उनके साथी प्रधानमंत्री कार्यालय जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हे रास्ते में ही रोक दिया। उसके बाद विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर अपने पुरस्कारों को रख दिया।

https://twitter.com/i/status/1741073208776986961

बजरंग पूनिया भी लौटा चुके हैं अपना पुरस्कार

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव बीते 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें बिर्जभूसन सिंग खेमे के संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया था कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग पूनिया ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट की उपलब्धियां

वर्ष 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
वर्ष 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीता था।
वर्ष 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
वर्ष 2014, 2018 व 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए भी नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थी।

चार वर्ष के अंतराल में ही मिले थे दोनों अवाॅर्ड
विनेश फोगाट को वर्ष 2016 में अर्जुन अवाॅर्ड व वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवाॅर्ड मिला था।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *