AVN News Desk -IAS Bihar : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार की रात जारी अधिसूचना के अनुसार पांच जिलों के डीएम (District Magistrate) सहित 26 IAS अधिकारियों का प्रमोशन किया है। नीतीश कुमार सरकार ने 26 IAS अधिकारियों का प्रमोशन (पदोन्नति) किया है। इसमें पांच जिलों के जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी शामिल हैं। बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है।

इन जिलों के जिला पदाधिकारियों (District Officials) का हुआ है प्रमोशन

प्रोन्नत (Promoted) होने वाले जिला पदाधिकारियों में लखीसराय जिला के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, नवादा के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, शिवहर के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी पंकज कुमार, पश्चिम चंपारण बेतिया के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, जमुई के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी राकेश कुमार

डीएम (DM) के अलावे इन पदाधिकारियों का भी हुआ है प्रमोशन

पांच डीएम (District Magistrate) के अलावे इन पदाधिकारियों का भी प्रमोशन किया गया है, जिसमें बेगूसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव एस. एम. कैसर सुल्तान, निर्वाचन विभाग के अपर सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार साहू, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के सचिव दुर्गानंद झा, भवन निर्माण के तदेन संयुक्त सचिव सुमन कुमार, शिवहर के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी राम शंकर, योजना एवं विकास विभाग के तदेन संयुक्त सचिव विनय कुमार, राज्यपाल सचिवालय के तदेन संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता, निःशक्तता के तदेन निदेशक रमेश कुमार झा, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पदेन संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार मिश्रा, आपदा प्रबंधन विभाग के तदेन निदेशक राजेश चौधरी, चकबंदी बिहार के तदेन निदेशक सर्व नारायण यादव, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के तदेन निदेशक यशस्पति मिश्र, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के तदेन निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तदेन निदेशक नवल किशोर, खान के निदेशक मोहम्मद नैयर इकबाल, बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव रवि भूषण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मिनेंद्र कुमार और खगड़िया जिला के तदेन बंदोबस्त पदाधिकारी कपिलेश्वर मंडल भी शामिल हैं।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *