South Africa vs Australia Semi-Final World Cup 2023 : वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया और रिकॉर्ड आठवीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। पांच बार की विश्व विजेता कंगारू टीम का सामना रविवार को अहमदाबाद के मैदान में मेजबान और दो बार के विश्व चैंपियन भारत से होगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम पांचवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 101 रन डेविड मिलर ने बनाए। क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। कोइत्जे ने 19 रन बनाए। मार्करम और रबाडा ने 10-10 रनों का योगदान दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट झटक थे। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट हासिल किया ।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 62 रन ट्रेविस हेड ने बनाए। स्टीव स्मिथ ने 30 और डेविड वॉर्नर ने 29 रन का अहम योगदान दिया है। जोश इंग्लिस ने 28 रन बनाए। लाबुशेन ने 18 रन का योगदान दिया। अंत में मिचेल स्टार्क ने नाबाद 16 और पैट कमिंस ने नाबाद 14 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोइत्जे और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *