एवीएन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग ने संभावित प्लान बनाकर तैयार कर लिया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक चरण और छत्तीसगढ़ में 2 चरण में मतदान हो सकता है. चुनाव आयोग ने यह सारा प्लान 5 राज्यों के दौरे के बाद तैयार किया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर में दिवाली के बाद से दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक पांचों राज्यों में मतदान सम्पन्न कराने की योजना है.

वहीं, इन सभी राज्यों में 15 दिसंबर से पहले मतगणना यानी वोटो की गिनती हो सकती है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मुहर के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी दे दी जाएगी और फिर इसके बाद घोषणा की जाएगी. आज ऑब्जर्व्स यानी कि समीक्षा बैठक के बाद अंतिम फैसला ले लिया जाएगा. सूत्रों की माने तो पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन वोटों की गिनती एक साथ ही होगी.

किस राज्य में कब-कब खत्म हो रहा कार्यकाल?

वही मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल भी इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है. BJP की सहयोगी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता में काबिज़ है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल यानी जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है. तेलंगाना में अभी के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सत्ता में काबिज है, जबकि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का शासन है. वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकारें हैं.

चुनाव आयोग ने लिया तैयारियों का जायजा

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले, चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश,मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा यानी समीक्षा किया है. चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की एक बैठक बुलाई है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *