चलो रामलीला मैदान...

INDIA bloc rally LIVE Update: चलो रामलीला मैदान…

Time 12:55 PM IST

INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्ष की महारैली है. जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल होंगे. रैली कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी.

Time: 1:00 PM IST

चलो रामलीला मैदान...

INDIA bloc Rally Live Update: मिंटो ब्रिज पहुंचे कांग्रेस नेता

कांग्रेस पार्टी के कई नेता मिंटो ब्रिज पहुंच चुके हैं. यहां से रामलीला मैदान की ओर मार्च आगे बढ़ेगा. राहुल गांधी खुली बस से नेताओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

मिंटो ब्रिज से अपना मार्च शुरू कर दिया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत INDIA ब्लॉक के सभी नेता खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गए हैं.

Time: 1:15 PM IST

INDIA bloc Rally Live Update: आज हम चुनाव आयोग की सच्चाई जनता के सामने रखेंगे: कपिल सिब्बल

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचने के दौरान कहा, “आज हम चुनाव आयोग (EC) की सच्चाई जनता के सामने रखेंगे।” वह रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली से पहले खरगे के आवास पर पहुंचे।

Time: 1:25 PM IST

INDIA bloc Rally Live Update: जाम में फंसी रैली में जाने वाली गाड़ियां:

दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर पर भीषण जाम लगने की वजह से रैली में जाने वाली गाड़िया रास्ते में ही फंस गई. जाम में फंसने से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर पैदल मार्च शुरू कर दिया

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *