IND vs SL Test Squad 2026: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के अहम पड़ाव से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरे के लिए ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण तैयार करते हुए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का सामना करेगी। इस सीरीज पर सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि WTC अंक तालिका में भारत की स्थिति भी काफी हद तक निर्भर करेगी।
टीम चयन में कई बड़े फैसलों ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। जहां जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, वहीं पहली बार सारांश जैन को टेस्ट टीम में मौका मिला है। दूसरी ओर वॉशिंगटन सुंदर और रणजी के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को निराशा हाथ लगी है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान),केएल राहुल
,यशस्वी जायसवाल,ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव,मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), मोहम्मद सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा,गुरनूर बरार, सारांश जैन

बुमराह और जडेजा की वापसी, लेकिन फिटनेस रहेगी अहम
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत यह रही कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि बुमराह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और उनका अंतिम चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।
इसी तरह युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी टीम में शामिल हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता भी मेडिकल फिटनेस पर तय होगी।
सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका
इस टीम चयन का सबसे बड़ा सरप्राइज सारांश जैन रहे। 33 वर्षीय सारांश जैन पहली बार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं।
घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले सारांश बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं।
सारांश जैन का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड
54 फर्स्ट क्लास मैच
188 विकेट
2223 रन
उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई।
वॉशिंगटन सुंदर को चोट के कारण नहीं मिला मौका
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। सुंदर फिलहाल चोटिल हैं, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उनकी जगह सारांश जैन पर भरोसा जताया है।
आकिब नबी डार को फिर लगी निराशा
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल सकी।
रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद उन्हें लगातार दूसरी बार नजरअंदाज किया गया है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी उन्हें मौका नहीं मिला था।
शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती
कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल के लिए यह एक और बड़ी परीक्षा होगी। युवा कप्तान की अगुवाई में भारत की कोशिश श्रीलंका में सीरीज जीतकर WTC अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाने की होगी।
गिल के सामने बल्लेबाजी क्रम को स्थिर रखना, तेज और स्पिन आक्रमण का सही उपयोग करना और विदेशी परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट
तारीख: 15 से 19 अगस्त
स्थान: गॉल
समय: सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट
तारीख: 23 अगस्त से
स्थान: सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
समय: सुबह 10:00 बजे
WTC की रेस में क्यों अहम है यह सीरीज?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में हर टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण है। श्रीलंका जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीत भारत को न सिर्फ महत्वपूर्ण अंक दिलाएगी बल्कि फाइनल की दौड़ में भी मजबूत बनाएगी।
भारतीय चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा जोश का संतुलित किया
भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिए अनुभव और युवा जोश का संतुलित संयोजन तैयार किया है। अब सबकी नजर कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे सारांश जैन पर रहेगी। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए WTC अभियान का अहम मोड़ साबित हो सकती है।
Written & Edit by : Chandan Patel.

