बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर
चकाई थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील
इस बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा है कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से बकरीद के दौरान शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को दिया पूरा सहयोग का भरोसा
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि बकरीद का पर्व इलाके में पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया जाएगा। सभी लोगों ने मिल-जुलकर त्योहार मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से शामिग्राम पांडेय, कन्हैया लाल गुप्ता, भुवनेश्वर पासवान, कृष्ण कुमार गुप्ता, धर्मवीर आनंद, संतोष वर्मा, अमित दुबे, मो. सिकंदर, मो. यूनुस, गुलाम रब्बानी, मो. अफजल, मो. फजलु सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सेवा पंचायत में 140 सोलर स्ट्रीट लाइटें बनी शोपीस, अधिकांश कई दिनों से खराब, ये खबर भी पढ़े…
आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..
Reported by: Bikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel.
