गिद्धौर के चन्द्रशेखर नगर खेल मैदान में धार्मिक आयोजन जारी
गिद्धौर (जमुई)। जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के चन्द्रशेखर नगर खेल मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ के सातवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जहां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया गया।
कथा वाचिका मधु भारती का मुकुट पहनाकर किया गया सम्मान
धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित जमुई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह तथा झाझा धपरी के समाजसेवी राजेन्द्र यादव ने कथा वाचिका मधु भारती जी को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

माखन चोरी लीला का हुआ जीवंत मंचन
सातवें दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध माखन चोरी लीला का आकर्षक मंचन किया गया। लीला के दौरान कलाकारों ने कृष्ण के बाल स्वरूप को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर श्रद्धालु आनंदित हो उठे। कथा पंडाल में मौजूद भक्तगण इस दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो गए और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु
कथा एवं लीला के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भक्तजन भजनों की धुन पर झूमते और भगवान के जयकारे लगाते नजर आए। पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय माहौल से ओत-प्रोत रहा।
आचार्य मोहन शरण पांडे की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में आचार्य मोहन शरण पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।
गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक वातावरण, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण, पूजा-अर्चना एवं यज्ञ में भाग लेने पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
जमुई में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: फरसे से हमला, छह लोग घायल, पांच हिरासत में, ये खबर भी पढ़ें…
गिद्धौर थाना ने जमीन विवाद को लेकर जमुई पुलिस को खूब गाली देने वाले शंकर साह को पटना से किया गिरफ्तार, ये भी पढ़े…
नवादा–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर जर्जर जम्हड़िया पुल पर प्रशासन सख्त, भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ये खबर भी पढ़े
आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..
Ground Reporter: Tarkeshwar Kumar Nirala
Edited and Written by : Chandan Patel.
