गिद्धौर के मध्य विद्यालय मौरा में प्रार्थना सभा के दौरान बिगड़ी छात्र की तबीयत

गिद्धौर प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। बुधवार को मध्य विद्यालय मौरा में प्रार्थना सत्र के दौरान कक्षा सात का छात्र आयुष कुमार अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र के अचानक गिरने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

शिक्षकों ने तुरंत दिया प्राथमिक उपचार

घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार मंडल एवं अन्य शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को प्राथमिक उपचार दिया। इसके साथ ही छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और बेहोश छात्र को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ले जाया गया।

गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में चिकित्सकों की निगरानी में छात्र आयुष कुमार का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और हीट वेव के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

विद्यालय में मचा अफरा-तफरी का माहौल

छात्र के बेहोश होने की घटना से विद्यालय के अन्य बच्चे भी घबरा गए। कुछ देर के लिए विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शिक्षकों ने बच्चों को शांत कराया और गर्मी से बचाव को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी दी।

गिद्धौर
भीषण गर्मी में गिद्धौर स्कूल का छात्र बेहोश, सीएचसी में इलाज जारी

एक दिन पहले शिक्षिका भी हुई थीं बेहोश

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बानाडीह की एक शिक्षिका भी भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गई थीं। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन के साथ स्कूलों में भी चिंता बढ़ा दी है।

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

चिकित्सकों ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को तेज धूप से बचाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही है।

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

गिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय बनाडीह में शिक्षिका की बिगड़ी तबीयत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

जमुई में बढ़ी गर्मी का असर: सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की बढ़ी भीड़, इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

Ground Report By : Bikki Kumar 

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *