मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे जमुई, जगह-जगह हुआ अभिनंदन

जमुई: बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे मंत्री दामोदर रावत का रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिले में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे रास्ते राजनीतिक उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

डॉ बाबा साहेब आंबेडकर समेत कई महान नेताओं की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

जमुई पहुंचने के बाद मंत्री दामोदर रावत सबसे पहले कचहरी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय त्रिपुरारी बाबू, बिहार के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह तथा पूर्व सांसद स्वर्गीय भोला मांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सिकंदरा सीमा से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला

जिले की सिकंदरा सीमा से ही जदयू कार्यकर्ताओं ने वाहनों के लंबे काफिले के साथ मंत्री का स्वागत शुरू कर दिया। जगह-जगह समर्थकों ने फूल बरसाए और जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा इलाका राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

जदयू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री दामोदर रावत को अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

दामोदर रावत
परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे दामोदर रावत का जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण भारती, विजय दास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दरोगी यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतीश कुमार, किसान प्रकोष्ठ के मनोज सिंह, खेल प्रकोष्ठ के दीपक कुमार और जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जमुई में दिखा राजनीतिक उत्साह

मंत्री दामोदर रावत के स्वागत को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे जमुई के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि मंत्री बनने के बाद उनके पहली बार जिले आगमन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

 

जमुई में मजदूर का शव मिलने से सनसनी, ललकीटांड़ इलाके में मिला संजय मांझी का शव , लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर 

Jamui: जमुई सदर अस्पताल में नवजातों पर संक्रमण का खतरा! एसएनसीयू के बगल में हो रहा पोस्टमार्टम, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *