गिद्धौर बाजार में प्रशासन का बड़ा अभियान: जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए बाजार क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई की। यह अभियान जिलाधिकारी जमुई के निर्देश पर अंचलाधिकारी आरती भूषण और थानाध्यक्ष राशि मालिक की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं कई दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली।

लार्ड मिंटो टॉवर के पास हटाया गया अतिक्रमण

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि गिद्धौर बाजार स्थित लार्ड मिंटो टॉवर के समीप कई दुकानदारों द्वारा दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे आम लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसी को लेकर गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि दिसंबर 2025 में भी जिला प्रशासन द्वारा गिद्धौर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर से सड़क और सरकारी जमीन पर अस्थायी दुकानें और सामग्री लगाई जाने लगी थी।

छोटे दुकानदारों ने लगाए भेदभाव के आरोप

अभियान के दौरान कई स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना था कि कार्रवाई सिर्फ छोटे दुकानदारों पर की गई, जबकि बड़े अतिक्रमणकारियों को छोड़ दिया गया। स्थानीय व्यापारियों ने मांग की कि अगर अतिक्रमण हटाना है तो सभी दुकानदारों और कब्जाधारियों पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन को पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।

गिद्धौर
दुकानदारों ने लगाया पक्षपात का आरोप, बोले- सिर्फ छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई क्यों?

 

 

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

अंचलाधिकारी आरती भूषण ने कहा कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क और सरकारी जमीन पर कब्जा न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष राशि मालिक ने कहा कि अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और आगे भी प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

मंत्री बनने की खुशी के बीच दुकानदारों में मायूसी

एक ओर जहां बिहार सरकार में गिद्धौर क्षेत्र के दो विधायकों के मंत्री बनने की खुशी में समर्थक पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान से कई दुकानदार मायूस नजर आए।
बाजार में एक तरफ जश्न का माहौल था तो दूसरी तरफ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर चर्चा और नाराजगी भी बनी रही।

गिद्धौर में लगातार जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिले के अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क, सरकारी जमीन और बाजार क्षेत्रों में किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

जमुई की बेटी श्रेयसी सिंह बनीं मंत्री, गिद्धौर और पूरे विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल खबर पर क्लिक करें और पढ़े 

 

झाझा विधायक दामोदर रावत बने बिहार सरकार में मंत्री, गिद्धौर में समर्थकों ने मनाया जश्न खबर पर क्लिक करें और पढ़े 

 

Report By: Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *