Train Ticket Rules

Train Ticket Rules: बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए हैं तो आप घबराएं नहीं, रेलवे का ये नियम जेल जाने से बचाएगा!

अक्सर इमरजेंसी में यात्रा करते समय हमारे पास टिकट और कन्फर्म टिकट नहीं होता, और आखिरी समय पर बुकिंग मिलना नामुमकिन हो जाता है. ऐसी स्थिति में भारतीय रेलवे का एक नियम आपके काम आ सकता है.

क्या बिना टिकट ट्रेन में कर सकते हैं यात्रा?

अक्सर इमरजेंसी में हमें अचानक यात्रा करनी पड़ती है और हाथ में कन्फर्म टिकट नहीं होता. ऐसी स्थिति में कई लोग व यात्री स्टेशन जाने से भी डरते हैं कि कहीं पकड़े जाने पर भारी जुर्माना न लग जाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे का एक ऐसा नियम है जो आपको प्लेटफॉर्म टिकट पर भी ट्रेन में चढ़ने की इजाजत देता है? 

ये नियम कैसे काम करता है?

जी हां, यह सच है, लेकिन इसके लिए आपको रेलवे की एक खास प्रक्रिया का पालन करना होगा. जानिए ये नियम कैसे काम करता है और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Train Ticket Rules

प्लेटफॉर्म टिकट कैसे बनता है मददगार?

प्लेटफॉर्म टिकट सिर्फ स्टेशन के अंदर जाने का पास नहीं है. रेलवे नियमों के मुताबिक, अगर आप जल्दीबाजी में टिकट नहीं ले पाए हैं, तो आप प्लेटफॉर्म टिकट खरीदकर ट्रेन में सवार हो सकते हैं. यह टिकट इस बात का सबूत होता है कि आपने किस स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की है.

यह भी पढ़े: सर्वाइकल कैंसर क्या है? इसके लक्षण, कारण, सावधानियां और उपचार – पूरी जानकारी..

TTE को खुद देनी होगी जानकारी

ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत TTE को ढूंढना होगा और उसे बताना होगा कि आप बिना टिकट चढ़े हैं. TTE इसी प्लेटफॉर्म टिकट के आधार पर आपके शुरुआती स्टेशन से आपके गंतव्य तक का किराया तय करेगा.

क्या इस नियम से सीट की गारंटी मिलती है?

यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है. प्लेटफॉर्म टिकट आपको ट्रेन में चढ़ने का कानूनी हक तो देता है, लेकिन यह सीट की गारंटी नहीं देता. अगर ट्रेन में कोई सीट खाली है, तो TTE आपसे किराया और जुर्माना लेकर आपको वह सीट दे सकता है.

खड़े होकर करना पड़ सकता है सफर

अगर सीटें भरी हुई हैं, तो आपको जनरल कोच में जाना पड़ सकता है या खड़े होकर सफर करना पड़ सकता है. यह पूरी तरह TTE के विवेक और सीट की उपलब्धता पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़े: जीवन के कुछ अनसुलझे सवाल? ! Some unresolved questions of life?

Disclaimer:

नीतियों और नियमों में होने वाले बदलावों की नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट देखें। क्योकि नियमों में समय-समय पर परिवर्तन होते रहते हैं, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यह जानकारी सोर्स पर आधारित है, यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

|| हमें उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल, लेख “! Train Ticket Rules: बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए हैं तो आप घबराएं नहीं, रेलवे का ये नियम जेल जाने से बचाएगा!.!” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *