जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। एक यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन खो बैठा, जिसके कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए।

घायल की पहचान भालूवा निवासी 50 वर्षीय योगेंद्र शाह के रूप में हुआ

वही,घायल यात्री की पहचान 50 वर्षीय योगेंद्र शाह के रूप में हुई है, जो झाझा थाना क्षेत्र के भालूवा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

कोलकाता-जयनगर ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर

मिली जानकारी के अनुसार, योगेंद्र शाह झाझा से पटना जाने के लिए कोलकाता-जयनगर ट्रेन में सवार हो रहे थे। इसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे आ गए।

परिवार का बयान

बीमार बेटी से मिलने पटना जा रहे थे योगेंद्र शाह

घायल की बड़ी बेटी ने बताया कि योगेंद्र शाह पटना में भर्ती अपनी बीमार बेटी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार में चिंता और शोक का माहौल है।

तत्काल पहुंची मदद

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रेल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झाझा जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया।

हालत गंभीर, पटना रेफर

प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए किया गया रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद योगेंद्र शाह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

ट्रेन
हालत गंभीर, डॉक्टरों द्वारा पटना रेफर

पुलिस का बयान :जीआरपी थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की

झाझा जीआरपी थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा रविवार सुबह कोलकाता-जयनगर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि जीआरपी और आरपीएफ की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सावधानी जरूरी : चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना जानलेवा हो सकता है

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है। यात्रियों से अपील है कि वे पूरी तरह ट्रेन रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *