पीएम नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे। वे इस दौरान सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे और राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी सोमवार को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेता साबरमती आश्रम जाएंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में शामिल होंगे।

ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को सोमनाथ पहुंचेंगे। उसी दिन रात करीब 8 बजे वे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो देखेंगे। 11 जनवरी को सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री शौर्य यात्रा में भाग लेंगे, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने के लिए आयोजित एक औपचारिक जुलूस है। शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकलेगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा। इसके बाद, पीएम मोदी सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। फिर वे सुबह 11 बजे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सोमनाथ की दिव्य ऊर्जा आस्था, साहस को करती है जागृत : मोदी

सोमनाथ की अपनी निर्धारित यात्रा से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोमनाथ धाम की चिरस्थायी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंंने कहा कि भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘पवित्र सोमनाथ धाम की भव्य विरासत सदियों से लोगों की चेतना को जागृत करती रही है। यहां से निकलने वाली दिव्य ऊर्जा युगों-युगों तक आस्था, साहस और आत्मसम्मान का दीपक प्रज्वलित करती रहेगी।’ संस्कृत श्लोकों को साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘आदिनाथेन शर्वेण सर्वप्राणिहिताय वै’।

पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए: फाइल फोटो

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *