पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस गए हैं। इसके बाद पीएम को हवाई सर्वेक्षण के लिए जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हवाई दौरा रद्द हो गया।

पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ का पैकेज का ऐलान

इसके बाद उन्होंने रेस्ट हाउस में तीन बैठकें की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये भी दिए जाएंगे। बाढ़ और भूस्खलन में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए हैं, उन्हें पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत पूरी मदद दी जाएगी। वही केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने और बहाल करने के लिए पूरी मदद दी जाएगी।

पीएम ने आपदा प्रभावितों और जवानों से की मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रभावित परिवारों से भी भेंट की। उन्होंने प्रभावितों से संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना है। सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र का पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, रिपोर्ट के बाद और सहायता दी जाएगी।

मोदी
पीएम ने आपदा प्रबंधन के जवानों से मुलाकात करते हुए

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *