दिल्ली, यूपी , एमपी समेत : कई पहाड़ी इलाकों और अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां दिल्ली में पिछले कई दिनों से बरसात का सिलसिला जारी है। वहीं, इसका असर G-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में भी विदेशी मेहमानों को देखने को मिला।

मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार जारी, कई राज्यों में 11 सितंबर यानी सोमवार को भी राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बरसात की संभावना है, जबकि ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में 14 सितंबर से बहुत भारी संख्या में बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए चेतावनी (Alart) जारी करते हुए कहा है कि बरसात के इस मौसम में कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ‘IMD’) ने मौसम को लेकर जारी किए गए रिपोर्ट में बताया कि देशभर के कई राज्यों में 14 सितंबर तक बरसात का दौर जारी रहेगा। चेतावनी जारी करते हुए आईएमडी ने 11 सितंबर को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह भारी बरसात की भविष्यवाणी की है। ओर आईएमडी ने जारी चेतावनी मैं ओडिशा और छत्तीसगढ़ को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में 12 सितंबर से हल्की वर्षा से भारी बरसात की संभावना बनी रहेगी ।

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल
देश की राजधानी दिल्ली में वैसे तो पिछले हफ्ते से लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार यानी 11 सितंबर को भी दिल्ली में दिनभर काले बादल छाए रहेंगे। हल्की बरसात कई इलाकों में होने की संभावना है। इस बरसात से दिल्ली वालों को उमस और गरमी से राहत तो मिली है। वहीं अधिकतम तामपान में पांच डिग्री की कमी भी आई है। वहीं अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो सामान्य से दो डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में दिखा भारी जलभराव

उत्तर प्रदेश में भी भारी बरसात का सिलसिला जारी है। राज्य की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बरसात हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस पूरे हफ्ते राज्य में बरसात का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में पूरे हफ्ते बूंदाबांदी होती रहेगी। वहीं रविवार को हुए भारी बारिश के कारण मथुरा समेत कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। शहर के कई हिस्से गंभीर जलजमाव से त्रस्त है जिसके कारण स्थानीय लोगों और निवासियों को समान रूप से बहुत असुविधा हो रही है।

IMD (आईएमडी) ने इन जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर जारी रिपोर्ट में बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में आज यानी 11 सितंबर से 14 सितंबर भारी बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार 11 सितंबर को केरल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 10 से 14 सितंबर के दौरान तटीय तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बरसात का दौर जारी रहेगा। इन जिलों के अलावा मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बरसात का दौर बा दस्तूर जारी रहने वाला है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *