राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे की खबर है। सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय रात करीब तीन बजे हुआ।

मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद हुई इस दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। स्थानीय पुलिस और दौसा प्रशासन ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल में भर्ती कराया है।

राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज

मृतकों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार घटना में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से 8 लोगों को अब तक राजस्थान की राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ले जाया जा चुका है। इनमें से 4 से 5 लोगों को आईसीयू में एडमिट किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ओर एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

राजस्थान

रात 3 से 4 बजे के बीच हुआ हादसा

दौसा एसपी सागर राना ने बताया कि यह दुर्घटना रात्रि में साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। मरने वाले लोग यूपी के एटा के थे। दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है वे राजस्थान के सुप्रसिद्ध मंदिर खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक 10 लोगों की मृत्यु कंफर्म की गई है। वहीं 9 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। इसके अलावा 4 मरीजों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक पैसेंजर ट्रक में ये सारे यात्री आ रहे थे और एक ट्रेलर से इनकी टक्कर हुई थी।

राजस्थान

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *