देश में गर्मी का कोहराम और बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां सीजन का सबसे ज्यादा 48°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। 6 साल पहले 2019 में शहर का तापमान 49°C दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

बिहार के शिवहर में बुधवार को घर की मरम्मत कर रहे एक युवक की लू लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रवि राम (30 साल) के रूप में हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान भी 1-2 डिग्री बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को लगातार छठे दिन भी भीषण गर्मी का असर रहेगा। ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना जताया गया है। वहीं, बीते दिन उत्तर प्रदेश (यूपी) के अधिकतर जिलों में 40°C से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

इधर, दिल्ली में पारा 45°C पहुंचने के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिल्ली का आया नगर 45.0°C के साथ सबसे गर्म रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

गर्मी

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप आज भी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। बुधवार को श्रीगंगानगर 48 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। बाड़मेर और जैसलमेर से ज्यादा गर्मी जयपुर में रही।

मध्य प्रदेश: 15 जून को मानसून की एंट्री के आसार, ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज भी लू चलेगी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून को हो सकती है। हालांकि, 12-13 जून को प्रदेश में भीषण गर्मी ही रहेगी। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना जताया गया है। इनमें से 7 जिलों भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी

बिहार: आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, बक्सर में 43 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; एक हफ्ते में पटना का तापमान 5.4 डिग्री बढ़ा

बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 14 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

हरियाणा: 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट:, हिसार समेत 6 जगह पारा 44 के पार पहुंचा, 3 दिन के बाद धूल भरी आंधी-बारिश के आसार

हरियाणा में बीते कुछ दिन से लगातार लू चल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने भी 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

झारखंड: 20 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार, आज रांची में गरज के साथ बरसेंगे बदरा

भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने आज राज्य के 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। हालांकि राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मौसम गर्म ही बना रहेगा।

पंजाब: हीटवेव और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है, तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक, 14 जून से आंधी की संभावना, अमृतसर सबसे गर्म

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर बदस्तूर जारी है। मौसम विभाग की ओर से आज हीटवेव का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, रात में भी गर्मी अधिक रहेगी। रेड अलर्ट पहली बार मौसम विभाग ने जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *