Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, IPL 2025: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग IPL) 2025 के मैच नंबर-67 में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. 25 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 231 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.3 ओवरों में 147 रनों पर ढेर हो गई.

आईपीएल पॉइंट्स टेबल पर 10वें स्थान पर रही चेन्नई सुपर किंग्स

मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का ये आखिरी मुकाबला रहा, यानी उसने जीत के साथ विदाई ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 10वें एवं आखिरी नंबर पर रही. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की 14 मैचों में ये 5वीं हार रही. गुजरात टाइटन्स 18 अंकों के साथ अब भी टेबल में टॉप पर है. गुजरात अब टॉप-2 में रहती है या नहीं, ये आने वाले लीग मुकाबले तय करेंगे.

टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही कप्तान शुभमन गिल (13), जोस बटलर (5) और शेरफेन रदरफोर्ड (0) के विकेट गंवा दिए. शुभमन और रदरफोर्ड को अंशुल कम्बोज ने चलता किया. वहीं बटलर का विकेट खलील अहमद ने झटका. 30 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की पार्टनरशिप करके गुजरात टाइटन्स को संभालने का प्रयास किया. हालांकि रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर गुजरात की हालत पस्त कर दी.

चेन्नई
नूर अहमद विकट झटकने के बाद खुशी जाहिर करते हुए

साई सुदर्शन ने 6 चौके की मदद से 28 बॉल पर सर्वाधिक 41 रन बनाए. सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात टाइटन्स की पारी संभल नहीं पाई और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पिनर नूर अहमद और तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए.

चेन्नई
गुजरात टाइटन्स की तरफ साई सुदर्शन ने किया अच्छा प्रदर्शन

डेवाल्ड ब्रेविस और डेवोन कॉन्वे ने जड़े अर्धशतक. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 230 रन बनाए थे. चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही. 17 साल के आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉन्वे के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की पार्टनरशिप हुई. वही युवा म्हात्रे ने तीन छक्के और इतने ही चौके की मदद से 17 बॉल पर 34 रन बनाए. म्हात्रे को प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट कराया. म्हात्रे के आउट होने के बाद कॉन्वे और उर्विल पटेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई. आर. साई किशोर ने उर्विल पटेल को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. उर्विल ने 4 चौके और दो सिक्स की मदद से 19 बॉल पर 37 रनों का योगदान दिया.

चेन्नई
डेवाल्ड ब्रेविस ने जड़ा अर्धशतक

शिवम दुबे कुछ खास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर शाहरुख खान का शिकार बने. शिवम के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का विकेट खो दिया, जो 52 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए. वही डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंदों की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे. यहां से रवींद्र जडेजा (21*) और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप करके सीएसके को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. ब्रेविस ने 5 छक्के और चार चौके की मदद से 23 गेंदों पर 57 रन बनाए.

चेन्नई
डेवोन कॉन्वे ने जड़ा अर्धशतक

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएट्जी, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा.

इम्पैक्ट सब: साई सुदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉन्वे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, खलील अहमद,नूर अहमद .

इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अबतक गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने चार और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 4 मैचों में जीत हासिल की. वही पिछले सीजन में दोनों ही टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जहां स्कोर 1-1 से बराबरी पर छूटा था.

आईपीएल में गुजरात vs चेन्नई हेड 2 हेड

कुल IPL मैच: 8
गुजरात ने जीते: 4
चेन्नई ने जीते: 4

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर. साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस, वॉशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉन्वे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, रचिन रवींद्र, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *