CBSE Results 2025 Out: CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित: 88.39% छात्रों ने पास किया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 13 मई 2025 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 88.39% छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
✅ रिजल्ट चेक करने के तरीके:
ऑफिशियल वेबसाइट्स: results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in
आवश्यक फील्ड में अपना
Enter your Roll Number
Enter School No.
Enter Admit Card ID. दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।
DigiLocker: digilocker.gov.in
UMANG ऐप: अपने स्मार्टफोन पर UMANG ऐप डाउनलोड करके
SMS के माध्यम से: अपने रोल नंबर के साथ 7738299899 पर SMS भेजें।
लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
लड़कियों का पास प्रतिशत 91.5% रहा, जो लड़कों से लगभग 6.4% अधिक है। यह लगातार तीसरे वर्ष है जब लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
टॉपर्स की सूची
टॉपर्स की सूची और उनके अंक जल्द ही CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम और उनके प्रतिशत शामिल होंगे।
यह भी पढ़े : Courses After 12th: 12th के बाद क्या करें ? जाने, कॉमर्स,साइंस और आर्ट्स छात्रों के लिए बेस्ट कोर्सेज..
रिजल्ट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या: लगभग 17.88 लाख
पारदर्शिता के लिए: इस वर्ष मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है; इसके बजाय, टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
सप्लीमेंट्री परीक्षा: जो छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
CBSE Result 12th Out:17 रीजन में विजयवाड़ा टॉप पर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। 17 रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरा स्थान पर त्रिवेंद्रम है। जहां 99.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
CBSE Result 2025 Class 12 Out: दिल्ली का इतना फीसदी रहा रिजल्ट
इसके अलावा प्रयागराज अंतिम 17वें पायदान पर रहा। यहां का पास प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा। जबकि दिल्ली वेस्ट का 95.37, दिल्ली ईस्ट का 95.06, चंडीगढ़ का 91.61, पंचकूला का 91.17, देहरादून का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा है। देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। यहां पास प्रतिशत 99.29 फीसदी रहा है। निजी स्कूल का 87.94 फीसदी के साथ सबसे कम है। जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का रिजल्ट 91.57 फीसदी रहा।
शुभकामनाएँ
आप सभी को आगामी परिणामों के लिए AVN News परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ। जो भी परिणाम आए, वह आपके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। याद रखें, यह सिर्फ एक परीक्षा है, जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है।आपका भविष्य उज्जवल हो!
यह भी पढ़े : भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज ! Top 10 college in india
Note:
Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! CBSE Result 2025 Out !” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!