दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कल रामलीला मैदान में पद की शपथ लिया. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वादे के अनुसार भाजपा हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की राशि कब से देना शुरू करेगी.

रेखा गुप्ता ने कहा है कि 2500 रुपये की पहले किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएंगी. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में भाजपा (BJP ) सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है. वही हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है. वही दिल्ली की महिलाओं के खाते में आठ मार्च तक 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे.

आप को बता दें कि आठ मार्च अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा (बीजेपी) ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी. चुनाव के दौरान ही भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक सहायता राशि दी जाएगी. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने वादा किया था कि सत्ता में वापसी करने पर वह दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये की राशि देंगे.

दिल्ली भाजपा ने संकल्प पत्र में कौन-कौन से वादे किए थे?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली चुनाव के दौरान अपने मेनिफेस्टो में 10 बड़े वादे किए थे. वही जिनमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने से लेकर गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये देने का वादा भी किया गया था.

इसके अलावा भाजपा ने गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया था. वही संकल्प पत्र में यह वादा भी किया गया था कि होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. भाजपा ने सत्ता में आने पर अटल कैंटीन योजना शुरू करने का वादा किया था. इन कैंटीन से 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया था.

भाजपा ने संकल्प पत्र में ये वादा भी किया था कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशनल किट दिया जाएगा. बीजेपी ने सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में भी लागू करने का वादा भी किया था. आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के लोगों को पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा देने का भी वादा किया गया था. वही वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3000 रुपये तक की पेंशन का भी वादा किया गया था.

दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे?

2500 रुपये वाली स्कीम को लेकर अभी बाकी जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। पर माना यह जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन इसके लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे, लेकिन जो महिलाएं सरकारी नौकरी करती हैं, जो महिलाएं टैक्स भरती हैं, जो महिलाएं पहले से किसी भी पेंशन का लाभ ले रही हैं आदि वे इस स्कीम के लाभ से वंचित रह सकती हैं।

दिल्ली
सीएम रेखा गुप्ता
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *