रेखा गुप्ता

 Delhi CM : रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री ने ली शपथ..

 

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं

रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।

रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

यह भी पढ़े : दिल्ली की 9वी मुख्यमंत्री, जानिए कौन है रेखा गुप्ता..

जान लीजिए प्रवेश वर्मा समेत कौन-कौन बने मंत्री

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिनका नाम मुख्यमंत्री पद की मजबूत दावेदारी थी। प्रवेश वर्मा के बाद आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बुधवार को विधायक दल की हुई बैठक में इन सभी नामों पर मुहर लगी थी।

स्वाति मालीवाल भी मंच पर

इन सबके बीच कैमरे ने एक और चेहरे पर नजर डाली। वो चेहरा बहुत खास है। दरअसल, मंच पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी दिखीं। मालीवाल कभी आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद खास हुआ करती थीं, लेकिन सीएम आवास पर ही उनके साथ हुई अमानवीय हरकत के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए और आज की तस्वीर ने अलग का संदेश तो बिल्कुल साफ है- स्वाति अब बीजेपी के बेहद करीब हैं।

यह भी पढ़े : आंवला इन लोगों के लिए ज़हर है, भूलकर भी न करें सेवन..!

Note:

Disclaimer: आर्टिकल, व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल, लेख जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *