राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दूसरे दिन जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पुलिस की फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है. इसका समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा.राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच आज फिर पुलिस की फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है. इसलिए 3 सितंबर यानि आज से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित होने की प्रबल संभावना है. इसको लेकर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके अलावा पुलिस ने लोगों से दिल्ली मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है.

इतवार के लिए जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक पुलिस आज से तीन दिन रिहर्सल करेगी, जिसका समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से शाम को 4 बजे तक रहेगा.

इन सब रास्तों से गुजरने पर रहेगा प्रतिबंध

सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोल मेथी चौराहा, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, मानसिंह रोड चौराहा, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग-रिंग रोड, जनपथ-कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉल्स्टॉय मार्ग और विवेकानंद मार्ग और सत्या मार्ग शांतिपथ गोल चक्कर पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट चौक, शांति वन चौक, सलीम गढ़ बाईपास, भैरों रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, सी-हेक्सागन, गोल मेथी, शेरशाह रोड, तीन मूर्ति, यशवंत प्लेस, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग मानसिंह चौराहे पर यातायात और आने जाने पर नियम लागू होंगे.

घर से प्लानिंग कर निकलने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि यात्रियों को दिल्ली की कई सड़कों और जंक्शनों पर सामान्य से अधिक यातायात का अनुभव हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है की यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है. “X” पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कि बताया गया कि रविवार (Sunday) को दोपहर 1 बजे के आसपास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई थी.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वास्तविक समय के यातायात के लिए अपनी जी-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क बनाई है. इसका काम जी-20 बैठक (Summit ) और हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी आदि से आने-जाने के लिए मार्गों का सुझाव देना होगा. पुलिस ने कहा कि रविवार को यात्री उत्तर-दक्षिण गलियारे के लिए रिंग रोड, नोएडा लिंक रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, पुस्ता रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड और मजनू का टीला ले सकते हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के परामर्श में कहा गया है कि यात्रियों को नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डे तक यात्रा के लिए अपने निजी वाहनों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी. आप को बता दें कि इससे पहले शनिवार के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई थी.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *