Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली का मौसम इस बार जनवरी महीने में अजग-गजब रंग दिखा रहा है. वही लोगों को ठंड से ठिठुरने पर मजबूर होने के बदले दिन के समय थोड़ा गर्मी का अहसास होने लगा है. रविवार (19 जनवरी) को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है. वही यह पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा तापमान है. सोमवार को भी मौसम ने बदलाव के कोई भी संकेत नहीं हैं.

वही मौसम विभाग के मुताबिक साल 2020 से 2025 के बीच जनवरी महीने में तापमान पहली बार 26 डिग्री से अधिक रहा है. इससे पहले 21 जनवरी 2019 को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया था.

22 और 23 जनवरी को बारिश की भी संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है. वही दिन के समय अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताया गया है. मंगलवार (21 जनवरी) को भी दिन में गर्मी का अहसास होने का अनुमान है.

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया गया है. उसके बाद ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने का भी अनुमान लगाया गया है. दिल्ली में रविवार को कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है. वही आर्द्रता का स्तर 71 से 100 प्रतिशत के बीच रहा है।

राजधानी दिल्ली में एक्यूआई फिर बहुत खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 362 के स्तर पर पहुंच गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. वही शनिवार को शाम सात बजे एक्यूआई (AQI) 263 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब श्रेणी और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बनेरहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *