Weather Update: दिल्ली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने देश की राजधानी में ठंड बढ़ा दी है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के आया नगर में 5.4, लोधी रोड में 7.0, पालम में 7.4 और रिज में तो 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार

वही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 474, आया नगर में 388, बवाना 460, बुराड़ी 473, चांदनी चौक 386, आईटीओ 474, नेरेला 445, आरकेपुरम में 4456 एक्यूआई (AQI) दर्ज किया गया है।

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *