Jharkhand Vote Counting : झारखंड की 81 सदस्यीय विधानभा के लिए इस बार दो चरणों में मतदान कराए गए। 13 और 20 नवंबर को मतदाताओं ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। आज सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना । मतों यानी वोटो की आधिकारिक गिनती से पहले एग्जिट पोल में झारखंड में सत्ता परिवर्तन की संभावना व्यक्त की गई है। चूंकि इन नतीजों का सीधा प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा, ऐसे में परिणाम पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। विपक्षी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) के सामने झारखंड में सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है।

झारखंड में सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

आप को बता दें कि झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन सरकार है। उसके सामने बीजेपी की चुनौती है। हरियाणा चुनाव की तर्ज पर झारखंड में (दो फीसदी अधिक वोटिंग) भी लोकसभा चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है। ऐसे में सबकी नजरें आठ बजे से शुरू होने वाली वोटों की गिनती पर टिकी है। मतगणना यानी वेटिंग में सबसे पहले डाक से मिले मतों की गिनती होगी और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गणना की जाएगी। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि 81 सदस्यीय विधानसभा में किस दल को बहुमत मिलेगा या सबसे बड़ी पार्टी कौन होगी।

झारखंड

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *