Big consignment of drugs : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रमेश नगर इलाके में एक बड़ी ड्रग्स की खेप को पकड़ा है. वही इस छापे में दिल्ली पुलिस को एक गोदाम से 200 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है. वही हैरान कर देने वाली बात यह रही कि शातिर तस्करों ने इस 2 हजार करोड़ की ड्रग्स को नमकीन के सील बंद पैकेट्स में छुपा कर रखा था. लेकिन दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स के गैंग का भंडाफोड़ कर दिया. वही अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड लंदन फरार बताया जा रहा है.

दिल्ली

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उस कार की GPS लोकेशन ट्रैक की, जिसमें कोकीन को रमेश नगर के गोदाम तक पहुंचाया गया था. यह मामला भी उसी सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है, जिसके पास से पहले 5,600 करोड़ रुपये की कोकीन पकड़ी गई थी. वही इस रेड के बाद, दिल्ली पुलिस अबतक 7,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त कर चुकी है, जो भारत में अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है.

नमकीन के पैकेट्स में छुपाई थी सभी ड्रग्स

वही इस ड्रग सिंडिकेट के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आए हैं. वही पुलिस की जांच में दुबई के एक बड़े कारोबारी का नाम सामने आया है, जो इस कोकीन सप्लाई में मुख्य भूमिका निभा रहा है. वही बताया जा रहा है कि यह सिंडिकेट दिल्ली और अन्य मेट्रो शहरों में रेव पार्टियों और कंसर्ट्स में ड्रग्स सप्लाई करने वाला था.

इससे पहले 2 अक्टूबर को, पुलिस ने साउथ दिल्ली के महिपालपुर इलाके से 560 किलोग्राम से ज्यादा का कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की थी. उस ड्रग्स की कुल कीमत 5,600 करोड़ रुपये आका गया था. अब इस मामले में चार आरोपी तुषार गोयल, हिमांशु कुमार, औरंगजेब सिद्दीकी, और मुंबई के भरत कुमार जैन को गिरफ्तार किया जा चुका है. वही तुषार गोयल इस गैंग का मास्टरमाइंड है और उसका संबंध पहले कांग्रेस पार्टी से भी रहे चुका है.

दिल्ली पुलिस अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर सकती है

वही स्पेशल सेल को इस मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं और आने वाले समय में और भी कई जगहों पर छापेमारी की जा सकती है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी इस मामले की जानकारी ली है और वह भी जांच में शामिल हो गया है.

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *