Delhi Weather Alert: दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार को हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे सप्ताह बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं, विभाग की ओर से छह अगस्त से यलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को साढ़े पांच बजे तक 0.4 एमएम बारिश

राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को साढ़े पांच बजे तक 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मयूर विहार में सबसे ज्यादा एक एमएम बारिश दर्ज हुई है। सुबह के समय मौसम साफ रहा और दोपहर में अच्छी धूप खिली, जिस कारण दिन में उमस के साथ गर्मी भी महसूस हुई है। शाम होते ही कुछ इलाकों में मौसम बदला, जबकि कुछ जगहों पर दिन में ही बारिश होने से उमस की स्थिति बनी रही।

दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग ने नौ अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *