Bihar Politics : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की एक टिप्पणी को लेकर अब जोरदार हंगामा खड़ा हो गया है. विपक्षी नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को इस टिप्पणी के बाद महिला विरोधी करार दिया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है.’

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में आरजेडी (RJD) की महिला विधायक रेखा देवी को लेकर ये विवादित बात कही थी. विधानसभा में जब सीएम बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी नेता आरक्षण को लेकर हंगामा कर रहे थे. तभी सीएम एक दम भड़क गए.

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने क्या टिप्पणी की?

मुख्यमंत्री ने विरोध कर रहीं आरजेडी विधायक रेखा देवी को कहा, ‘अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो. ये लोग (RJD) कभी कोई महिला को आगे बढ़ाया है. 2005 के बाद ही बढ़ाना शुरू किए हैं ना, इसीलिए कह रहे हैं, चुपचाप सुनो.’ सीएम की इसी टिप्पणी को लेकर विपक्ष खूब हमलावर हो गया.

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बोला जोरदार हमला

पूर्व डिप्टी सीएम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘महिला हो कुछ जानती हो? महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत में अब शुमार हो चुका है. और प्रदेश के लिए यह अत्यधिक गंभीर व चिंतनीय विषय है.’

‘महिला से बात करने का तरीका ही भूले सीएम’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी पर विवादित टिप्पणी की थी, इस पर महिला विधायक ने कहा है कि वो हम सबके मुख्यमंत्री हैं, लेकिन महिला से बात करने का एक तरीका होता है, लेकिन मुख्यमंत्री जी तो तरीका ही भूल गए हैं कि महिला से किस तरह से बात की जाती है.’

‘इनको छोड़ कर किसी को कुछ भी पता नहीं’

सीएम पर हमला जारी रखते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘सीएम ने कुछ दिन पूर्व आदिवासी वर्ग की बीजेपी की महिला विधायक पर भी सुंदरता संबंधित भद्दी टिप्पणी की थी. आज अनुसूचित जाति की दो बार से महिला विधायक रेखा पासवान जी पर भी टिप्पणी की. सृष्टि के सबसे बड़े ज्ञाता, ध्याता, व्याख्याता और रचयिता तो आदरणीय नीतीश जी बन चुके हैं, इनको छोड़ कर किसी को कुछ पता नहीं, किसी को कुछ आता-जाता नहीं.’

बिहार
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

सीएम के इस बयान से तो बिहार की राजनीती तो खूब गरमा गया और अभी तो विधान सभा का सत्र चल ही रहा है , आगे आगे देखिए क्या क्या होता है , जनता का कोई सोचेगा या ऐसे ही चलता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी ने भी बोला हमला

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. और उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी महिलाओं को मान सम्मान नहीं देती है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि राजद और महागठबंधन ही सिर्फ महिलाओं को मान सम्मान देती है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *