Bihar News: वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी)पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि तेजधार हथियार से घर पर ही उनकी निर्मम हत्या की गई है. वही उनका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है.

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में घर से बरामद किया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है.

रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार से घर पर ही जीतन सहनी की निर्मम हत्या की गई है. वही इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी इस समय मुंबई में हैं. पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद वह मुंबई से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं.

कोन हैं वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी?

बिहार में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं. उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई थी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह डील मूल रूप से मुकेश सहनी और RJD के बीच हुई थी. वही मुकेश सहनी की एक पहचान “सन ऑफ मल्लाह” की है. सहनी मूलतः (मल्लाह/निषाद) की राजनीति करते हैं. अगर वोट की पर्सेंट की बात करें तो बिहार में मल्लाहों की आबादी लगभग सात फीसदी है. और वहीं, मुकेश सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14 प्रतिशत बताते हैं.

वीआईपी परमुख मुकेश सहनी का लोकसभा चुनावों से पहले तेजस्वी यादव के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. वही इस वीडियो में दोनों ही हेलीकॉप्टर में मछली खा रहे थे. वही वीडियो को नवरात्र में शेयर करने की वजह से जमकर बवाल हुआ था.

वीआईपी
फाइल फोटो: पूर्व डिप्टी सीएम तेजशी यादव और VIP मुखिया मुकेश सहनी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *